फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi chief minister Arvind Kejriwal alleged to center, said - BJP is collecting poll funding from farm laws

अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर तीखा हमला, बोले- कृषि कानूनों के सहारे चुनावी चंदा जुटा रही है भाजपा

Thu, 17 Dec 2020 05:47 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 17 Dec 2020 05:47 PM IST
सार

दिल्ली के नगर निगमों में हुए कथित भ्रष्टाचार पर चर्चा के लिए बुलाया गया था एक दिन का विशेष सत्र...

विज्ञापन
Delhi chief minister Arvind Kejriwal alleged to center, said - BJP is collecting poll funding from farm laws
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली विधानसभा गुरुवार को एक विशेष घटना की गवाह बन गई। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा के पटल पर तीनों कृषि कानूनों की कॉपियां फाड़ दीं। इसके बाद विधानसभा सदस्यों ने 'जय जवान, जय किसान' के नारे लगाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुलाम भारत में भी शहीद भगत सिंह के पिता और चाचा ने इसी तरह से अंग्रेज सरकार को तीन विवादित कानूनों को नौ माह के आंदोलन के बाद वापस लेने के लिए मजबूर कर दिया था। लेकिन अब आजाद भारत में भी किसानों को इस तरह के आंदोलन करने पड़ रहे हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से कानूनों को वापस लेने की मांग की। दिल्ली सरकार ने नगर निगमों में हुए कथित भ्रष्टाचार पर चर्चा के लिए गुरुवार को एक दिन का विशेष सत्र आयोजित किया था। कुछ सदस्यों ने सदन में किसान कानूनों पर चर्चा की मांग की थी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि जब देश का किसान भयानक ठंड में सड़कों पर धरने पर बैठा हो, वे अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकते। केंद्र सरकार को किसानों का वकील बनना चाहिए, धनी उद्योगपतियों का नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह से भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनावी फंड एकत्र करने की कोशिश की जा रही है। भाजपा चुनावों में भारी रकम खर्च करती है और यह रकम इसी तरह से जुटाई जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'संविधान का अपमान कर रहे हैं केजरीवाल'

वहीं, भाजपा ने मुख्यमंत्री के कृत्य को 'शर्मनाक' बताया और कहा कि कृषि कानूनों पर आम आदमी पार्टी 'दोहरा रवैया' अपना रही है। पार्टी प्रवक्ता नवीन कुमार जिंदल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने भारत के संविधान का अपमान किया है। एक मुख्यमंत्री जो पहले 23 नवंबर को इन्हीं कृषि कानूनों को प्रदेश में लागू करते हैं, वही 17 दिसंबर को सदन के पटल पर इसकी कॉपी फाड़ते हैं। इससे पूरी दुनिया में भारत के लोकतंत्र का मजाक उड़ा है। उन्हें सस्ती लोकप्रियता से बचना चाहिए और अपने संवैधानिक दायित्व को समझना चाहिए।


उन्होंने कहा कि किसान हितैषी बनने वाले केजरीवाल के राज्य में केवल 6 किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ उठाया है। उन्हें बताना चाहिए कि उनकी योजनाओं का लाभ कितने किसानों को मिल रहा है।

'दिल्ली के धरने-प्रदर्शन पर मौन क्यों हैं मुख्यमंत्री'

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता नेहा शालिनी दुआ ने कहा कि मुख्यमंत्री को पहले अपनी दिल्ली की तरफ ध्यान देना चाहिए जहां भाजपा की महिला नेता धरने पर बैठी हुई हैं और किसानों से सहानुभूति जताने वाले मुख्यमंत्री को उनसे मिलने तक का समय नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सत्र दिल्ली नगर निगमों में हुए कथित तौर पर भ्रष्टाचार पर चर्चा के लिए बुलाया गया था, लेकिन मुख्यमंत्री ने अपनी पार्टी के नेताओं-विधायकों के द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार पर चुप्पी क्यों साध रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed