{"_id":"5ea2b31d27af717a184e759f","slug":"delhi-chhawla-daughter-in-law-killed-father-in-law-and-mother-in-law-that-time-her-husband-and-children-were-there","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः बहू ने की सास-ससुर की हत्या, वारदात के वक्त पति और दो बच्चे घर में थे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः बहू ने की सास-ससुर की हत्या, वारदात के वक्त पति और दो बच्चे घर में थे मौजूद
Fri, 24 Apr 2020 03:11 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 24 Apr 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
दिल्ली समेत इस समय पूरे देश में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना से बचने के लिए लोग अपने घरों में बंद हैं। लॉकडाउन के इस दौर में घरेलू हिंसा और अपराधों में भी वृद्धि देखने को मिली है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है दिल्ली के छावला से जहां एक बहू ने अपने सास-ससुर की हत्या कर दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बहू कविता (35) ने शुक्रवार सुबह अपने सास-ससुर का गला दबाने के बाद चाकू से मारकर हत्या कर दी। पुलिस को इस घटना की जानकारी सुबह 11 बजे मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बेटे-बहू को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। दरअसल, आज सुबह छावला थाना इलाके के दिनपुर में एक बहू ने अपने सास-ससुर की निर्मम हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हत्या के दौरान बहू, उसका पति और दो बच्चे (6 और 8 साल के) घर में मौजूद थे।
विज्ञापन
शुरुआती जांच में पुलिस इसे प्रॉपर्टी का मामला बता रही है। हालांकि अभी इस पर पुलिस ने कुछ भी साफ कहने से इंकार कर दिया है और जांच पूरी होने की बात कही है।