फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi cbi seizes crores of rupees from SI house posted at maidan garhi police station read detail

दिल्ली: मैदान गढ़ी थाने में तैनात एसआई को सीबीआई ने किया गिरफ्तार, घर से मिले डेढ़ करोड़ रुपये और ये सामान

Thu, 28 Oct 2021 02:04 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 28 Oct 2021 02:04 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि आरोपी की गाड़ी से 10 लाख व घर से डेढ़ करोड़ रुपए जब्त किए हैं। इस बात की पुष्टि दक्षिण जिला डीसीपी बेनिता मैरी जैकर ने की है।

विज्ञापन
Delhi cbi seizes crores of rupees from SI house posted at maidan garhi police station read detail
रुपये (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली से गुरुवार सुबह एक ऐसा हैरान करने वाला मामला आया है जिससे पुलिस के अंदर के भ्रष्टाचार का भी पता चलता है। दरअसल आज सीबीआई ने मैदान गढ़ी में तैनात एसआई को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


मैदान गढ़ी थाने में तैनात एसआई भोजराज को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी की गाड़ी से 5.47 लाख व घर से 1.07 करोड़ रुपए जब्त किए हैं। इस बात की पुष्टि दक्षिण जिला डीसीपी बेनिता मैरी जैकर ने की है।
विज्ञापन


रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर(एसआई) भोजराज को 50 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार किया है। एसआई की कार से 5.47 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। एसआई के घर की भी तलाशी ली गई। एसआई के घर से 1.07 करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं। एसआई की एसीआर पर लिखा हुआ था कि उसकी कभी थाने में तैनाती न की जाए। बावजूद उसकी तैनाती मैदानगढ़ी थाने में की हुई थी। दक्षिण जिला डीसीपी बेनिता मेरी जैकर ने एसआई की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी बेनिता मेरी जैकर ने बताया कि एसआई भोजराज मैदानगढ़ी थाने में तैनात था। मैदानगढ़ी थाने में गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था। एसआई भोजराज ने पीड़ित ने पांच लाख रुपये मांगे थे। एसआई भोजराज ने कहा था कि वह कोर्ट में जमानत याचिकाओं का विरोध नहीं करेगा। सीबीआई ने एसआई भोजराज को बुधवार को सेलेक्ट सिटी मॉल से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।


थाने में तैनात न की जाए- कोटला मुबारकपुर में दो महिलाओं की हत्या हुई थी। इस मामले में एसआई भोजराज को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उस समय के संयुक्त पुलिस आयुक्त ने एसआई भोजराज की एसीआर पर लिख दिया था कि उसे कभी थाने में तैनाती न दी जाए। इसके बावजूद एसआई भोजराज की तैनाती मैदानगढ़ी थाने में की हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed