फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Cantt-Ajmer Vande Bharat gets extension till Chandigarh

Delhi NCR News: दिल्ली कैंट-अजमेर वंदे भारत को चंडीगढ़ तक मिला विस्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 09:44 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने उत्तर रेलवे की चार समेत दस वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई
विज्ञापन

-निजामुद्दीन-खजुराहो वंदे भारत की नियमित सेवा 15 से शुरू होगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रेलवे की कई परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। उन्होंने विभिन्न दिशाओं में चलने वाली 10 नई वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअल रूप से हरी झंडी भी दिखाई। इनमें से चार बंदे भारत का संचालन उत्तर रेलवे करेगा। इनमें निजामुद्दी-खजुराहो, पटना-लखनऊ, लखपनऊ-देहरादून और वाराणसी-रांची वंदे भारत ट्रेन शामिल हैं। इसके अलावा न्यू जलपाईगुड़ी-पटना, पुरी-विशाखापत्तनम, कलबुर्गी-सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु, अहमदाबाद-मुंबई मध्य, सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम, मैसूरु- डॉ. एमजीआर मध्य (चेन्नई) के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी। इसके साथ ही विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। चार वंदे भारत ट्रेनों को विस्तार भी दिया गया है। दिल्ली सराय रोहिल्ला-अजमेर वंदे भारत अब चंडीगढ़ तक चलेगी। इसके अलावा गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत को प्रयागराज तक और तिरुवनंतपुरम-कासरगोड वंदे भारत को मंगलुरु तक विस्तार दे दिया गया है।
उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में 2 माल गोदाम, जन औषधि केंद्र, एक कोच रेस्तरां, आनंद विहार-तिलक ब्रिज तीसरी और चौथी रेल लाइन, 48 एक स्टेशन एक उत्पाद आउटलेट, 17 डीएफसी (कार्गो हैंडलिंग पॉइंट) का लोकार्पण इस मौके पर किया। आनंद विहार में वॉशिंग कम पिट-लाइनों पर कवर शेड की आधारशिला रखी गई। इसके अलावा बिजवासन में प्रशिक्षण सुविधा और आनंद विहार में वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए एक ट्रेन सेट डिपो का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 22470/22469 हजरत निजामुद्दीन-खजुराहो- हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन, सोमवार को छोड़कर दोनों तरफ से चलेगी। इस ट्रेन की नियमित सेवा 15 मार्च से शुरू होगी। ट्रेन संख्या 20887/20888 रांची-वाराणसी-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन दोनों दिशाओं से चलेगी। इस ट्रेन की नियमित सेवा 18 मार्च से शुरू होगी। ट्रेन संख्या 22345/22346 पटना–गोमतीनगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। इस ट्रेन की नियमित सेवा दोनों तरफ से 18 मार्च से शुरू होगी। इसके अलावा बृहस्पतिवार से ट्रेन संख्या 20977/20978 अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस चंडीगढ़ तक चलेगी। वापसी दिशा में भी चंडीगढ़ से ही दिल्ली कैंट आएगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 22549/22550 गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रयागराज तक विस्तार दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed