{"_id":"5ed341b78ebc3e909b66b145","slug":"delhi-can-travel-in-buses-only-when-the-temperature-is-below-100-degrees-fahrenheit","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: 100 डिग्री फारेनहाइट से कम तापमान होने पर ही कर सकते हैं बसों में सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: 100 डिग्री फारेनहाइट से कम तापमान होने पर ही कर सकते हैं बसों में सफर
Sun, 31 May 2020 11:03 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sun, 31 May 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
DTC bus
लॉकडाउन में बसों में सफर करन की यात्रियों को इजाजत तो मिल गई है, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि उनके शरीर का तापमान 100 डिग्री फारेनहाइट से कम हो। डीटीसी और क्लस्टर बसों में सफर करने वाले यात्रियों को बस में प्रवेश करने से पहले थर्मल स्क्रीनिंग से गुजरना पड़ रहा है।
हालांकि चुनिंदा बस स्टॉप पर ही इसकी सुविधा होने से संक्रमण से पूरी तरह से बचाव अभी भी नहीं हो रहा है। डीटीसी बसों के मार्शल की उन स्टॉप पर तैनाती की गई है, जहां यात्रियों की भीड़ अधिक होती है। बसों में सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया जाता है तो थर्मल गन से सुरक्षा जांच की जाती है ताकि संक्रमण का खतरा न रहे। शरीर का तापमान अधिक होने पर यात्री को वापस भेज दिया जाता है।