दिल्ली कैबिनेट की बैठक में हुआ फैसला, 2972 मोहल्ला सभाओं को मंजूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली कैबिनेट ने बृहस्पतिवार को 2972 मोहल्लासभा गठन को मंजूरी दी। उस क्षेत्र के सभी मतदाता मोहल्ला सभा के सदस्य होंगे। दो संयोजक बनाए जाएंगे जो मासिक बैठक लेंगे। मोहल्ला को क्षेत्र के विकास कार्यों की मॉनिटरिंग का जिम्मा सौंपे जाएगा।
इसके अलावा क्षेत्रीय स्कूल, राशन दुकान और आंगनवाड़ी को उसके प्रति जवाबदेह बनाया जाएगा। बुजुर्ग-विधवा पेंशन समेत अन्य तरह की चलने वाली सामाजिक योजनाओं में लाभार्थी की पहचान समेत अन्य भागीदारी भी मोहल्ला सभा निभाएगी।
चालू वित्त वर्ष के बजट में मोहल्ला सभा के लिए 350 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। यह राशि सभी मोहल्ला सभा में बराबर वितरित किया जाएगा। दिल्ली सरकार के अनुसार, सभी 70 विधानसभा में बनने वाले मोहल्ला सभा के लिए जीआईएस सेटेलाइट मैपिंग किया गया है।
जन प्रतिनिधि और अधिकारियों से इनपुट लिए गए हैं
इसके अलावा विस्तृत सर्वे एक्सपर्ट टीम ने किया है। परिसीमन के लिए स्थानीय नागरिकों, जन प्रतिनिधि और अधिकारियों से इनपुट लिए गए हैं। माई ट्रैक वेब एप्लीकेशन इस्तेमाल परिसीमन के लिए किया जाएगा।
दिल्ली सरकार के अनुसार, सभी एजेंसियों का मोहल्ला लेवल पर ये मोहल्ला सभा प्रत्येक तीन महीने में प्रदर्शन की समीक्षा करेगी। मोहल्ला सभा सम विषम वाहन फार्मूला की तरह आने वाली योजनाओं के लिए जागरूक करेगी।
दिल्ली सरकार ने बंगलूरू की एक संस्था जनाग्रह के साथ मोहल्ला सभा के लिए समर्पित प्लेटफार्म तैयार करने के लिए समझौता किया है। इससे मोहल्ला सभा में समन्वय व निगरानी आसान होगी।