फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi bypoll notification releases, nominations begins.

दिल्ली विधानसभा चुनाव फंसे, उपचुनाव के नामांकन शुरू

Tue, 28 Oct 2014 08:14 PM IST
Updated Tue, 28 Oct 2014 08:14 PM IST
विज्ञापन
Delhi bypoll notification releases, nominations begins.

दिल्ली में चुनाव होने व सरकार बनाने की ऊहापोह के बीच मंगलवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने तीन सीटों पर उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन प्रक्रिया भी मंगलवार को शुरू हो गई है।

विज्ञापन


जबकि विधानसभा चुनावों पर मंगलवार को भी कोई निश्चित फैसला नहीं हो पाया। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में केंद्र सरकार के रवैये पर फटकार लगातु हुए जल्द रिपोर्ट पेश करने को कहा है।
विज्ञापन


उधर, उपचुनावों के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद पहले दिन नामांकन के लिए किसी भी केंद्र पर कोई उम्मीदवार नहीं पहुंचा है। सभी सीटों के लिए स्थानीय एसडीएम को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली की तीन तुगलकाबाद, महरौली और कृष्णा नगर सीट पर उपचुनाव होने है। तीनों सीटों पर पिछले चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी। मगर तीनों विधायकों के सांसद बनने के बाद यह सीट बीते मई से खाली पड़ी है।

खीली सीटों पर छह महीने के भीतर चुनाव कराना अनिवार्य है। इसी को देखते हुए सरकार बनाने की ऊहापोह के बीच चुनाव आयोग ने इन सीटों पर चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

दिल्ली में कब होंगे दिल्ली उपचुनाव

Delhi bypoll notification releases, nominations begins.

चुनाव अधिकारियों ने बताया कि पहले दिन नामांकन के लिए कोई नहीं आया है। नामांकन की प्रक्रिया 05 नवंबर तक चलेगी। नामांकनों के स्क्रूटनी का काम 07 नवंबर तक चलेगा।

उम्मीद 10 नवंबर तक अपने नामांकन वापस ले सकता है। इसी दिन उम्मीदवारों की फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी। तीनों सीटों पर 25 नवंबर को मतदान होगा।

दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय विजय देव ने बताया कि तीनों खाली पड़ी विधानसभा सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

वह आदर्श आचार संहिता ठीक से लागू हो इसे देखते हुए सभी तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि नामांकन की भी प्रक्रिया शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में शांतिपूर्ण हो इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed