फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi businessmen not to import chinese products worth 10 thousand crore this diwali

चीन को 10 हजार करोड़ रुपये का झटका देंगे दिल्ली के व्यापारी, दिवाली पर नहीं करेंगे चीनी वस्तुओं का आयात

Sat, 04 Jul 2020 09:03 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 04 Jul 2020 09:03 AM IST
विज्ञापन
Delhi businessmen not to import chinese products worth 10 thousand crore this diwali
बॉयकॉट चीन - फोटो : सोशल मीडिया

चीनी उत्पादों के खिलाफ व्यापारियों की लामबंदी तेज होती जा रही है। शुक्रवार को चेंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज (सीटीआई) ने चीनी उत्पादों के खिलाफ कनॉट प्लेस में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी ने स्लोगन लिखी टीशर्ट पहनी हुई थी। सभी ने कहा कि इस बार दिवाली पर चीनी वस्तुओं का आयात नहीं करेंगे।

विज्ञापन


सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि चीन हर साल भारत में 65 बिलियन डॉलर के सामान बेचता है। त्योहारों के समय बाजार पर चीनी सामानों का असर अधिक होता है। दिवाली पर लगभग एक लाख करोड़ का सामान चीन से भारत में आयात होता है। 
विज्ञापन


इसमें लगभग 10 हजार करोड़ का सामान अकेले दिल्ली पहुंचता है। दिल्ली के व्यापारी जुलाई से ही दिवाली का सामान ऑर्डर करना शुरू कर देते हैं और यह सामान सितंबर तक आयात हो जाता है, लेकिन इस बार व्यापारियों ने प्रण लिया है कि दिवाली पर चीन का कोई भी सामान आयात नहीं करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सदर बाजार से परमजीत सिंह पम्मा, कश्मीरी गेट से विष्णु भार्गव, करोल बाग मोबाइल मार्केट से अमित गोयल, अजय सोनी, नेहरू प्लेस कंप्यूटर मार्केट से महेंद्र अग्रवाल, खिलौना व्यापारी अजय अग्रवाल, हीरा व्यवसायी गुरमीत अरोड़ा, मशीनरी पार्ट्स मार्केट से नवदीप मल्होत्रा, टैंक रोड टेक्सटाइल मार्केट के पूर्व प्रधान रमेश आहूजा, सुनील गुप्ता, तरुण चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed