फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi budget aap claims chief and finance secretary kept budget file with them working on centre direction

दिल्ली बजट पर घमासान: AAP का आरोप- वित्त और मुख्य सचिव ने रोकी बजट की फाइल, केंद्र के इशारे पर कर रहे काम

Tue, 21 Mar 2023 10:31 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 21 Mar 2023 10:31 AM IST
सार

सौरभ ने सवाल करते हुए कहा, आखिर क्यों दिल्ली के मुख्य सचिव ने अपने पास तीन दिन तक बजट से जुड़ी इतनी अहम चिट्ठी क्यों रखी? वित्त सचिव और मुख्य सचिव किसके लिए काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Delhi budget aap claims chief and finance secretary kept budget file with them working on centre direction
सौरभ भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली का बजट रोके जाने को लेकर मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने कहा कि बजट बहुत पवित्र होता है और यह लोकतंत्र का एक बहुत बड़ा पर्व है। मुझे याद नहीं आता कि देश क्या पूरे विश्व में किसी राज्य का बजट पेश होने से रोक लिया जाए।

विज्ञापन


यह बेहद शर्मनाक है। लोग देखते होंगे तो क्या सोचते होंगे कि एक प्रधानमंत्री एक छोटे से राज्य का बजट रोक रहे हैं। सौरभ ने आगे कहा कि अस्पताल में स्ट्रेचर खींचने वाला, सड़कों पर झाड़ू लगाने वाला, स्कूल में पढ़ाने वाला क्या सोचता होगा कि बजट रोककर उसका वेतन रोका जा रहा है।
विज्ञापन


सौरभ ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि इनका कहना है कि हम खबर प्लांट करते हैं। इनको हमने 9 मार्च को ही बजट तैयार कर भेज दिया था। 11 दिन पहले ही भेज दिया था। सौरभ ने सवाल करते हुए कहा, आखिर क्यों दिल्ली के मुख्य सचिव ने अपने पास तीन दिन तक बजट से जुड़ी इतनी अहम चिट्ठी क्यों रखी? वित्त सचिव और मुख्य सचिव किसके लिए काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सौरभ का आरोप है कि दोनों सचिव केंद्र के इशारे पर काम कर रहे हैं। यह दिल्ली के खिलाफ षड्यंत्र है। मैं जानना चाहता हूं एलजी से क्या वो शाम तक वित्त और मुख्य सचिव को नौकरी से निकालेंगे। नहीं निकालेंगे क्योंकि यह सब केंद्र के इशारे पर हो रहा है।

सौरभ ने पूछा कि यह कैसी सांविधानिक व्यवस्था है कि जो बजट इतना गुप्त होता है, वह बजट केंद्र सरकार के पास क्यों जाएगा। आखिर कोई केंद्र का बाबू दिल्ली की चुनी हुई सरकार से ऊपर कैसे हो सकता है। यह सांविधानिक व्यवस्था नहीं हो सकती, यह कैसे संभव है। यह गैरकानूनी और गैरसांविधानिक है।

सौरभ ने कहा कि यह झूठ कहा जा रहा है कि कैपिटल एक्सपेंडीचर कम है और विज्ञापन का ज्यादा है। यह सरासर झूठ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed