फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi btech degree holder thug people in name of job giving is from good family having two girlfriend

बीटेक डिग्री होल्डर युवक नौकरी दिलाने के नाम पर करता था ठगी, वजह बनीं दो-दो गर्लफ्रेंड

Fri, 04 Dec 2020 06:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 04 Dec 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
delhi btech degree holder thug people in name of job giving is from good family having two girlfriend
बीटेक डिग्री धारक करता था ठगी - फोटो : अमर उजाला

बीटेक(कंप्यूटर साइंस) डिग्री होल्डर युवक ठगी करने में लगा हुआ था। वह नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवकों से ठगी कर रहा था। नौकरी के लिए वह फेसबुक पर जानकारी देता था। कनॉट प्लेस में युवती से लैपटॉप व मोबाइल ठग लिया था। कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गुरुग्राम स्थित उसके घर से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी अभी तक कितने लोगों के साथ ठगी कर चुका है।

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला डीसीपी डा. ईश सिंघल के अनुसार लक्ष्मी नगर निवासी प्राची(20) ने 22 नवंबर को कनॉट प्लेस में शिकायत दी थी। एक युवक ने फेसबुक पर नौकरी के लिए विज्ञापन डाला हुआ था। उसने युवक से संपर्क किया। युवक ने उसे कनॉट पलेस में साक्षात्कार के लिए बुलाया। कुछ बात करने के बाद युवक ने कहा कि उसकी नौकरी मिल गई और उसे घर से काम करना होगा।
विज्ञापन


आरोपी युवक विशाल कुमार ने उससे उसका लैपटॉप व मोबाइल ये कहकर मांगा कि उसे कंपनी के सॉफ्टवेयर लोड करने होंगे। युवक सॉफ्टवेयर लोड करने के नाम पर युवती का लैपटॉप व मोबाइल लेकर गायब हो गया। मामला दर्जकर एसीपी कनॉट प्लेस सिद्धार्थ जैन व थानाध्यक्ष आईके झा की देखरेख में एसआई राहुल कुमार, एसआई अमित व सिपाही रामपाल की टीम ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो कार का रजिस्ट्रेशन नंबर मिला। पर रजिस्ट्रेशन नंबर पर आखिर का अंक गायब था। पुलिस ने गुरुग्राम परिवहन विभाग से सहायता मांगी। एसआई राहुल सिंह व अमित कुमार की टीम ने कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपी सेंट्रम पार्क, सेक्टर-103, गुरुग्राम निवासी विशाल कुमार(25) को बुधवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे ये युवती का लैपटॉप व मोबाइल बरामद कर लिया गया।

शारदा यूनिवर्सिटी से बीटेक किया हुआ है-

आरोपी विशाल सिंह ने ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा यूनिवर्सिटी से वर्ष 2014-18 में कंप्यूटर साइंस में बीटेक की थी। पहले ये नोएडा स्थित एक कॉल सेंटर में नौकरी करता था। वर्ष 2019 में इसने नौकरी छोड़ दी थी। अभी ये अपने पिता के लुबरिकेंट व्यवसाय में हाथ बंटा रहा था।

आरोपी की दो गर्लफ्रेंड हैं-
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी अच्छे परिवार से है। एक तो ये कम समय में अधिक पैसा कमाना चहाता था। दूसरा, इसने दो गर्लफ्रेंड बना रखी थीं। गर्लफ्रेंड पर खर्च करने के लिए इसे पैसे की जरूरत थी। ऐसे में इसने ठगी करना शुरू किया। ये फेसबुक पर नौकरी की वेकेंसी डाल देता था। जो भी इससे संपर्क करता था तो आरोपी उसके साथ ठगी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed