फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   three Brothers had made several pieces of head with hammer of old man in delhi

Murder: हथौड़े से सिर के किए कई टुकड़े... ऐसे मारा 5 फुट तक फैला था खून, कमरे का नजारा देख कांप उठे पुलिसवाले

Thu, 23 Feb 2023 08:35 AM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 23 Feb 2023 08:35 AM IST
सार

दिल्ली की पॉश कॉलोनी सैनिक फार्म की फ्रीडम फाइटर कॉलोनी में लूटपाट के लिए बुजुर्ग सतीश कुमार भारद्वाज (75) की मंगलवार रात एक बजे हत्या कर दी गई। तीन भाइयों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
three Brothers had made several pieces of head with hammer of old man in delhi
दिल्ली में बुजुर्ग की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के सैनिक फार्म में बुजुर्ग सतीश कुमार की हत्या के आरोपी भाई रवि कुमार, धर्मेंद्र व मुकुल ने हथौड़े से आठ से ज्यादा वार कर सिर के कई टुकड़े कर दिए थे। आरोपियों ने हथौड़े से इस तरह वार किए थे बुजुर्ग का खून कमरे में चार से पांच फुट तक फैला हुआ था।
विज्ञापन


आरोपियों का कहना है कि जब वह घर में लूटपाट कर रहे थे तो बुजुर्ग की आंख खुल गई थी। बुजुर्ग ने शोर मचाना शुरू कर दिया था। इसके अलावा रवि को पहचाने जाने का डर था। प्लास से भी बुजुर्ग के सिर पर वार किए गए थे।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यूपी निवासी तीनों भाई पूरी तैयारी के साथ वारदात करने आए थे। रवि को रंगाई-पुताई का काम करने के दौरान पता लग गया था बुजुर्ग अकेले रहते हैं और उनके पास काफी जूलरी व नकदी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों आरोपी हथौड़ा, कटर, प्लास, रस्सी और पेचकस आदि लेकर आए थे। वारदात के लिए रात में ही ऑटो भी चोरी किया था। मुकुल ऑटो चलाकर दोनों भाइयों को लाया था। सीसीटीवी फुटेज से पता लगा है कि आरोपी ऑटो से रात करीब 12:30 बजे घटनास्थल पर पहुंचे थे।

इसके बाद दो आरोपी पॉलिथीन में लूट का समान लेकर रात 1.58 बजे निकले थे। पुलिस ने करीब 150 सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। इसके आधार पर नेबसराय थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राणा, इंस्पेक्टर अजीत सिंह व हवलदार विक्रम की टीम आरोपियों तक पहुंच गई। बुधवार देर शाम तक पुलिस तीसरे भाई मुकुल को पकड़ने लिए जगह-जगह छापे मार रही थी।

 

बीट अफसर की सूझबूझ से आरोपी पकड़े गए
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी वारदात के बाद यूपी भागने की फिराक में थे। बीट अफसर विक्रम की सूझबूझ से आरोपी भागने से पहले ही पकड़ में आ गए। वारदात के बाद हवलदार विक्रम ने सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया। विक्रम को एक फुटेज में दिखा कि तीन आरोपी एक ऑटो को धक्का दे रहे हैं।

आरोपियों ने वारदात के बाद ऑटो को स्टार्ट नहीं किया था। विक्रम ने फुटेज लोगों को दिखाई तो पीड़ित के घर से कुछ दूरी पर रहने वाले एक व्यक्ति ने रवि की पहचान कर ली। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर रवि व धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed