फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi boy found dead after fight with girlfriend family accuses of murder

गर्लफ्रेंड को दूसरे युवक के साथ देखा तो कर दी पिटाई, अगले दिन यमुना में मिला प्रेमी का शव

Tue, 01 Sep 2020 09:54 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 01 Sep 2020 09:54 AM IST
विज्ञापन
Delhi boy found dead after fight with girlfriend family accuses of murder
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr

नई दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को दूसरे युवक के साथ देखा तो गर्लफ्रेंड की पिटाई कर दी और इसके बाद गायब हो गया। परिजन उसकी तलाश करते रहे। 

विज्ञापन


इस बीच 29 अगस्त को परिवार बुराड़ी थाने में युवक की गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचा तो उसकी मौत का पता चला। पुलिस को 26 अगस्त को युवक का शव यमुना से बरामद हुआ था। मृतक की शिनाख्त गौरव (24) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


परिवार ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस आशंका जता रही है कि गर्लफ्रेंड से झगड़ा करने के बाद युवक ने यमुना में कूदकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गौरव अपने परिवार के साथ बुराड़ी इलाके में रहता था। वह अपने घर के पास ही परचून की दुकान चलाता था। शनिवार को बुराड़ी थाने में परिजन उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे। पुलिस ने परिवार को बताया कि उनको उसी हूलिये का शव यमुना से मिला था।

शव की शिनाख्त परिवार ने गौरव के रूप में की। परिजनों ने बताया कि 25 अगस्त की शाम को गौरव घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। उधर पुलिस को अगले ही दिन शव यमुना से मिल गया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि गौरव की एक लड़की से दोस्ती थी। 


25 अगस्त को उसने लड़की को किसी अन्य युवक के साथ देखकर उसके साथ झगड़ा किया। इसके बाद वह गायब हो गया। पुलिस आशंका जता रही है कि युवक ने यमुना में कूदकर जान दे दी। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed