फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Bomb Blast News: Explosion Near Prashant Vihar, Police Investigation, Fire Service Reported a Call

Delhi Blast: दिल्ली के प्रशांत विहार में मिठाई की दुकान के पास धमाका, सफेद पाउडर जैसी चीज मिली

Thu, 28 Nov 2024 03:10 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 28 Nov 2024 03:10 PM IST
सार

Bomb Blast in Delhi Today: देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर है। प्रशांत विहार इलाके में मिठाई की दुकान के पास एक जोरदार धमाका हुआ है। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी मौके पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन
Delhi Bomb Blast News: Explosion Near Prashant Vihar, Police Investigation, Fire Service Reported a Call
Delhi Blast - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली के रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में एक पार्क की दीवार का पास जोरदार धमाका हुआ। धमाके में एक शख्स घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाके से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इलाके में धमाके की तेज आवाज सुनी गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह 11.48 बजे पुलिस को प्रशांत विहार इलाके से विस्फोट की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। शुरुआती जांच में सामने आया कि बंसी वाला स्वीट्स के पास एक धमाके की कॉल पुलिस को मिली जिसके बाद मौके पर जांच के लिए एनएसजी कमांडो, फॉरेंसिक टीम व अन्य कई सुरक्षा एजेंसियां पहुंची। 

विज्ञापन

 

 प्रशांत विहार इलाके के बी ब्लॉक स्थित एक पार्क की दीवार के पास जोरदार धमाका हुआ। धमाके में वहां खड़ा एक टेंपो चालक घायल हो गया। चालक एक दुकान में दूध सप्लाई करने के लिए आया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। धमाका होने के बाद वहां धुआं का गुब्बार और सड़क पर सफेद पाउडर फैल गया। दुकानदारों ने तुरंत अपनी दुकान को बंद कर वहां से चले गए। धमाके से इलाके में डर का माहौल है। घटनास्थल से 20 मीटर की दूरी पर एक निजी स्कूल है, जिसमें छठी से 12 कक्षा के छात्र पढ़ने आए थे। मौके पर फोरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ता जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक धमाका काफी जोरदार हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी ने कही ये बात
प्रशांत विहार में धमाके की घटना के बाद पुलिस की तैनाती पर डीसीपी पूर्वी दिल्ली अपूर्वा गुप्ता ने कहा, 'तमाम जगह पर स्टाफ की तैनाती पहले ही की गई थी। चेकिंग भी हो रही थी। मार्केट इलाकों में तुरंत स्टाफ की तैनाती बढ़ाई गई है। हम इलाकों को सैनिटाइज भी कर रहे हैं। भीड़ भाड़ वाली मार्केट में मार्केट प्रबंधन को सचेत कर रहे हैं। हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं कि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।'


सीआरपीएफ स्कूल की दीवार में 20 अक्तूबर को हुआ था धमाका
इससे पहले, रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में ही 20 अक्तूबर को धमाका हुआ था। सीआरपीएफ स्कूल की दीवार में यह धमाका हुआ था। सुबह में हुए धमाके के बाद ही आसपास के कई लोगों की नींद खुली। धमाका इतना जोरदार था कि करीब एक से दो किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनी गई थी। आसपास के क्षेत्रों में 10 मिनट तक धुआं छाया रहा। कई गाड़ियों और दुकानों के शीशे टूट गए। गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

धमाके से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के स्कूल की दीवार में बड़ा होल हो गया था। बम धमाके में विस्फोटक का उपयोग किया गया था। घटनास्थल पर काफी मात्रा में सफेद पाउडर बिखरा मिला था। 

विस्फोट के कारण स्कूल की बाउंड्री वॉल में छेद होने के साथ ही सीआरपीएफ स्कूल के सामने की दुकानों के खिड़की के शीशे और साइनबोर्ड भी टूट गए थे। धमाके के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) समेत केंद्रीय एजेंसियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। इस दौरान, साइट के पास एक सफेद पाउडर बिखरा हुआ पाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed