फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi BJP Yuva Morcha Vijay Sankalp Maharaily today

युवा विजय संकल्प रैली: शिवराज बोले मध्य प्रदेश में लंगड़ी है कांग्रेस सरकार, कभी भी गिर सकती है

Sun, 20 Jan 2019 05:23 AM IST
शशांक गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शशांक गौर Updated Sun, 20 Jan 2019 05:23 AM IST
विज्ञापन
Delhi BJP Yuva Morcha Vijay Sankalp Maharaily today
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : social media

दिल्ली के रामलीला मैदान में बीजेपी के युवा मोर्चा की विजय संकल्प रैली में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस की जमकर बखिया उधेड़ी। शिवराज ने कहा कि मध्य प्रदेश में सरकार कांग्रेस की बनी है लेकिन वह लंगड़ी है। न जाने कब गिर जाए। शिवराज ने कहा, लंगड़ी सरकार तो हम भी बना लेते लेकिन अब सरकार तो बनाएंगे और वो भी बहुमत वाली सरकार।  

विज्ञापन


शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में इस बार का चुनाव अजीब हुआ है। भाजपा को वोट ज्यादा मिला लेकिन कांग्रेस को 5 सीट ज्यादा मिली। सरकार जरुर कांग्रेस की बनी लेकिन बहुमत नहीं मिला है। सरकार लंगड़ी है, पता नहीं कब चले और कब गिर जाए। लंगड़ी चाहते तो हम भी बना लेते लेकिन हमने यह तय किया कि जब भी बनाएंगे शानदार बहुमत से बनाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने विपक्षी पार्टियों की शनिवार को हुई कोलकाता की रैली पर कहा कि सभी पार्टियां भाजपा के डर से एक हो गई हैं। ये हाथ तो मिला लिए हैं लेकिन दिल नहीं मिला पाएंगे। ये देश को बर्बाद करने वाले लोग हैं। केजरीवाल को लेकर कहा कि ये पानी पी पीकर कांग्रेस को कोसते थे। दिल्ली में केजरीवाल का जन्म ही कांग्रेस के विरोध से हुआ था। ये सब केवल नरेन्द्र मोदी से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इससे पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा था कि महारैली ऐतिहासिक होगी। भाजपा के युवा नेता कुंभकर्णी नींद में सोई केजरीवाल सरकार को जगाने का काम करेंगे। पूरे देश में भाजपा में लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ही नहीं, विश्व में भारत का स्थान शिखर पर पहुंचा है। महारैली में देश और दिल्ली के हितों के लिए महत्वपूर्ण राजनैतिक प्रस्ताव रखें जाएंगे। दिल्ली में केजरीवाल सरकार झूठ व दुष्प्रचार की राजनीति बंद कर दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए उपाय करे।  

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के मतदाता सूची पर आया बयान आम आदमी पार्टी की झूठ की राजनीति पर तमाचा है। आम आदमी पार्टी दिल्ली की जनता को गुमराह करने के लिए भ्रम फैला रही है कि 30 लाख वोट काटे गए हैं जबकि चुनाव आयोग ने आंकड़े जारी कर कहा है कि पिछले लोकसभा चुनाव के बाद 7.78 प्रतिशत नए वोट जुड़े हैं।  

प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि युवा विजय संकल्प महारैली दिल्ली के युवाओं की ऐतिहासिक रैली होगी। 280 मंडल के पदाधिकारियों की टीम रैली को सफल बनाकर मोदी को देश का पुन: प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेगी। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता केंद्र सरकार की नीतियों व योजनाओं को बूथ स्तर तक ले जाने का संकल्प लेंगे।  


राजस्थान की रेतीली जमीन पर पैदा होते रहे हैं सूरमा: मनोज तिवारी 
दिलशाद गार्डन के सी ब्लाक स्थित सेंट्रल पार्क का नाम महाराजा सूरजमल पार्क रख दिया गया है। पार्क में सूरजमल की एक प्रतिमा भी लगाई गई। प्रतिमा का अनावरण प्रदेश भाजपाध्यक्ष मनोज तिवारी व सांसद प्रवेश वर्मा ने किया। इस मौके पर एक ओपन जिम का भी उद्घाटन किया गया।  


मनोज तिवारी ने कहा कि राजस्थान की रेतीली जमीन में अनाज की पैदावार भले ही कम होती रही हो, पर इस भूमि पर वीरों की पैदावार में सदा ही बढ़ोतरी हुई है। अपने पराक्रम और शौर्य के बल पर इन वीर योद्धाओं ने राजस्थान के साथ-साथ पूरे भारत वर्ष का नाम रौशन किया है। राजपूताने में अनेक राजपूत राजा-महाराजा पैदा हुए। इन राजपूत राजाओं के बीच पैदा हुए इतिहास के एकमात्र जाट महाराजा सूरजमल थे। सूरजमल को स्वतंत्र हिंदू राज्य बनाने के लिए भी जाना जाता है। इस अवसर पर सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि महाराजा सूरजमल ने समूचे समाज के सामने एक आदर्श प्रस्तुत किया है। समाज के लोगों को परंपरा जिंदा रखने के लिए ऐसे महापुरुषों के आदर्शों पर चलना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed