फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi BJP state president Adesh Gupta demands from people of Delhi to tell addresses of Rohingyas

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष का पत्र: लिखा- 'आप' रोहिंग्याओं को सरकारी सुविधाएं दिलाने को कर रही है बैठकें, जनता से की ये अपील

Sun, 08 May 2022 01:47 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 08 May 2022 01:47 PM IST
सार

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने रोहिंग्या के ठिकानों की सूचना देने के लिए खुला पत्र लिखा है। उन्होंने अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या बंग्लादेशियों पर कार्रवाई करने की बात कही है। साथ ही उन्होंने दिल्लीवासियों से रोहिंग्याओं के ठिकाने बताने की बात कही है।

विज्ञापन
Delhi BJP state president Adesh Gupta demands from people of Delhi to tell addresses of Rohingyas
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता - फोटो : फाइल फोटो@BJP4India

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने रोहिंग्या बंग्लादेशियों को लेकर खुला पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र लिखकर दिल्लीवासियों से उनके ठिकाने बताने की बात कही है।

विज्ञापन


आदेश गुप्ता ने पत्र में लिखा है कि दिल्ली सरकार ने अपने सभी विधायकों को निर्देश दिया है कि रोहिंग्या बांग्लादेशियों को मुफ्त, बिजली, पानी, राशन, उनके बुजुर्गों को पेंशन और बच्चों को स्कूलों में दाखिला दिलवाने का काम करें। यह सभी कुछ बैठक करके तय किया जा रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया खुद सभी विधायकों को निर्देश जारी कर रहे हैं कि ऐसा कोई भी रोहिंग्या या बांग्लादेशी नहीं बचना चाहिए, जिनका राशन कार्ड और आधार के साथ-साथ वोटर कार्ड न बना हो। गुप्ता ने दिल्लीवासियों से अपील की है कि जहां-जहां रोहिंग्या बसे हुए हैं उनका पता दिया जाए, निगम उन पर कार्रवाई करेगा। साथ ही साथ दिल्ली पुलिस को भी सूचित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed