फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi BJP protests against new excise policy outside AAP office accuses Manish Sisodia

Delhi : ‘आप’ कार्यालय के बाहर नई आबकारी नीति के खिलाफ भाजपा ने किया प्रदर्शन, मनीष सिसोदिया पर लगाया आरोप

Mon, 25 Jul 2022 10:22 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 25 Jul 2022 10:22 PM IST
सार

प्रदेश भाजपा ने आम आदमी पार्टी के मुख्यालय के सामने सोमवार को जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी नियम व कानून को ताख पर रखकर शराब का ठेका खोलने का आरोप सरकार पर मढ़ रहे थे। यह भी कहना था कि ना केवल शराब माफियाओं को लाभ पहुंचाया गया बल्कि दिल्ली के युवाओं को शराब के नशे में झोंकने का काम किया है।

विज्ञापन
Delhi BJP protests against new excise policy outside AAP office accuses Manish Sisodia
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई आबकारी नीति में लग रहे भ्रष्टाचार के आरोप पर विपक्ष ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सरकार को घेरे में लेने के लिए कांग्रेस व भाजपा सड़क पर उतर गई हैं। आप पार्टी मुख्यालय के बाहर दोनों पार्टियां लगातार विरोध-प्रदर्शन दर्ज करा रही हैं और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से इस्तीफे की मांग कर रही है।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा ने दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित आम आदमी पार्टी के मुख्यालय के सामने सोमवार को जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी नियम व कानून को ताख पर रखकर शराब का ठेका खोलने का आरोप सरकार पर मढ़ रहे थे। यह भी कहना था कि ना केवल शराब माफियाओं को लाभ पहुंचाया गया बल्कि दिल्ली के युवाओं को शराब के नशे में झोंकने का काम किया है।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने इस दौरान कहा कि दिल्ली सरकार ने 2022-23 के प्रथम तिमाही में 1,484 करोड़ रुपये सरकारी राजस्व में मुनाफे का दावा किया था, लेकिन दिल्ली के मुख्य सचिव द्वारा जारी रिपोर्ट में इस बात की पोल खुल गई है। रिपोर्ट में साफ शब्दों में कहा गया है कि 1,484 करोड़ रुपये में 980 करोड़ रुपये तो केजरीवाल सरकार ने शराब माफियाओं को ‘वापसी योग्य सुरक्षा जमा राशि’ के रुप में दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान लोग ऑक्सीजन की कमी का सामना कर रहे थे तब सरकार ने महामारी के बहाने शराब माफियाओं को 144.36 करोड़ रुपये की छूट दे दी। सत्येन्द्र जैन ने भ्रष्टाचार किया, यह साबित हो गया है, लेकिन इसे स्वीकार करने को मुख्यमंत्री तैयार नहीं है। 5,000 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है और आने वाले समय में मनीष सिसोदिया भी जेल के अंदर सत्येन्द्र जैन के साथ दिखेंगे।

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि केजरीवाल की पहचान ही एक भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री के रुप में है। अपने फायदे के लिए युवाओं और महिलाओं को नशे में झोंकने का काम किया है। शराब माफिया के दवाब में शराब जांच की जिम्मेदारी उन्हें ही दे रखी है इसलिए नकली शराब धड़ल्ले से बिक रही है।

प्रदर्शन में राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आरपी सिंह, प्रदेश भाजपा महामंत्री कुलजीत सिंह चहल व दिनेश प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा, विधायक अभय वर्मा, अनिल बाजपेयी समेत मोर्चा, जिला एवं मंडल के अधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed