{"_id":"653e906b3d5359a0020487f9","slug":"delhi-bjp-president-virendra-sachdeva-watched-tejas-film-with-625-orphan-children-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने 625 अनाथ बच्चों संग देखी तेजस फिल्म, बोले- हर बच्चे को मिल रहे समान अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने 625 अनाथ बच्चों संग देखी तेजस फिल्म, बोले- हर बच्चे को मिल रहे समान अवसर
Sun, 29 Oct 2023 10:33 PM IST
श्याम जी.
डिजीटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजीटल ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 29 Oct 2023 10:33 PM IST
सार
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अनथालयों के 625 बच्चों के साथ तेजस फिल्म देखी। उन्होंने कहा कि देश का कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में पीछे नहीं छूटने पाएगा। मोदी सरकार सभी को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने देखी अनाथालय के बच्चों के साथ फिल्म
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने रविवार को आर्य फाउंडेशन के अनाथालयों के 625 बच्चों के साथ तेजस फिल्म देखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश का कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में पीछे नहीं छूटने पाएगा। केंद्र की मोदी सरकार देश के हर बच्चे को उसकी क्षमता के अनुसार उसे आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा, खेल, उद्यमिता हो या कोई अन्य क्षेत्र सरकार हर बच्चे को आगे बढ़ने के लिए समान अवसर दे रही है। इस क्रम में अनाथ बच्चों को भी संपूर्ण अवसर प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने चांदनी चौक नागरिक मंच द्वारा आयोजित फिल्म तेजस की विशेष स्क्रीनिंग में शामिल हुए। डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने अनाथ बच्चों को राष्ट्रवादी कहानी वाली फिल्म दिखाने के चांदनी चौक नागरिक मंच के विचार की सराहना की। उन्होंने अनाथालयों के बच्चों की शिक्षा और उत्थान के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया और बच्चों से देश की सेवा करने के लिए अच्छी शिक्षा और सांस्कृतिक मूल्यों के साथ बड़े होने का आह्वान किया।
विज्ञापन
चांदनी चौक नागरिक मंच के सचिव प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में कोई बच्चा अनाथ नहीं है। हर बच्चे को विकास के लिए पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिल्मों के जरिए बच्चों का मनोरंजन करने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्रवाद की बेहतर समझ के लिए इस शो का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा आर्य फाउंडेशन के अनाथालयों के शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए उनका लगातार समर्थन जारी रहेगा।
विज्ञापन