Adesh Gupta: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिया पद से इस्तीफा, वीरेंद्र सचदेवा होंगे कार्यकारी अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता का पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। वीरेंद्र सचदेवा को वर्तमान में दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष को अगली व्यवस्था तक कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली नगर निगम चुनावों में मिली हार के बाद दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने रविवार को अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। भाजपा आलाकमान ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष के इस्तीफे को ऑपरेशन लोकसभा चुनाव विजय की तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है।
प्रदेश के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा आलाकमान ने पहली बार प्रदेश अध्यक्ष पद पर तत्काल स्थायी नियुक्ति नहीं की है। संभवत वह कुछ समय बाद प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा भाजपा आलाकमान की ओर से कुछ अन्य पदों पर भी परिवर्तन करने की संभावना है।
उन्होंने शनिवार को चुपचाप अध्यक्ष पद से त्याग पत्र दे दिया। उधर भाजपा आलाकमान ने रविवार को उनका त्याग पत्र स्वीकार कर लिया और उनको तत्काल कार्यमुक्त कर दिया, जबकि उनके स्थान पर स्थायी नियुक्ति नहीं की। प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया दिया।
सूत्रों के अनुसार भाजपा आलाकमान दिल्ली में ऐसे नेताओं के हाथों में कमान देना चाहता है जो दिल्ली सरकार के साथ-साथ एमसीडी के कामकाज की खामिया निकालकर आम आदमी पार्टी को घेरने में सक्षम हो। इसके अलावा ऐसे नेताओं की नियुक्ति से पार्टी का जनाधार भी बढ़ सकें। भाजपा आलाकमान किसी पंजाबी नेता को प्रदेश अध्यक्ष की कमान दे सकता है। इस मामले में जम्मू कश्मीर के सह प्रभारी आशीष सूद का नाम सबसे ऊपर माना जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा के नाम की भी चर्चा है। ये दोनों नेता एमसीडी में उच्च पदों पर कार्य कर चुके है और उनको एमसीडी के कामकाज की अच्छी समझ है।
दूसरी ओर बताया जा रहा है कि ऑपरेशन लोकसभा चुनाव विजय के मद्देनजर भाजपा आलाकमान दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी बदलने का विचार कर रहा है। एमसीडी चुनाव में नेता प्रतिपक्ष रामवीर बिधूड़ी के क्षेत्र में भाजपा का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। इस पद पर वर्ष 2015 से 2020 तक रहे विजेंद्र गुप्ता को अवसर मिल सकता है।