{"_id":"63958bc565e3ef39f04473d7","slug":"delhi-bjp-president-adesh-gupta-resigned-from-his-post-virendra-sachdeva-presently-delhi-bjp-working-president","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Adesh Gupta: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिया पद से इस्तीफा, वीरेंद्र सचदेवा होंगे कार्यकारी अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Adesh Gupta: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिया पद से इस्तीफा, वीरेंद्र सचदेवा होंगे कार्यकारी अध्यक्ष
Sun, 11 Dec 2022 01:20 PM IST
शाहरुख खान
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 11 Dec 2022 01:20 PM IST
सार
भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता का पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। वीरेंद्र सचदेवा को वर्तमान में दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष को अगली व्यवस्था तक कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
भाजपा दिल्ली अध्यक्ष आदेश गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली नगर निगम चुनावों में मिली हार के बाद दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने रविवार को अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। भाजपा आलाकमान ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष के इस्तीफे को ऑपरेशन लोकसभा चुनाव विजय की तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
प्रदेश के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा आलाकमान ने पहली बार प्रदेश अध्यक्ष पद पर तत्काल स्थायी नियुक्ति नहीं की है। संभवत वह कुछ समय बाद प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा भाजपा आलाकमान की ओर से कुछ अन्य पदों पर भी परिवर्तन करने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने शनिवार को चुपचाप अध्यक्ष पद से त्याग पत्र दे दिया। उधर भाजपा आलाकमान ने रविवार को उनका त्याग पत्र स्वीकार कर लिया और उनको तत्काल कार्यमुक्त कर दिया, जबकि उनके स्थान पर स्थायी नियुक्ति नहीं की। प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया दिया।
Trending Videos
अभी तक भाजपा आलाकमान प्रदेश अध्यक्ष को हटाने के दौरान नए अध्यक्ष की नियुक्ति करता रहा है। इसके अलावा अध्यक्ष पद से त्याग पत्र देने पर संबंधित नेता को अगली नियुक्ति तक कार्य करने का आदेश दिया जाता था, लेकिन आदेश गुप्ता के मामले में भाजपा आलाकमान ने ऐसा नहीं किया। सूत्रों के अनुसार भाजपा आलाकमान एमसीडी चुनाव में हार के बाद से आदेश गुप्ता से खासा नाराज था। इस कारण उनको तत्काल हटाकर कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया।
सूत्रों के अनुसार भाजपा आलाकमान दिल्ली में ऐसे नेताओं के हाथों में कमान देना चाहता है जो दिल्ली सरकार के साथ-साथ एमसीडी के कामकाज की खामिया निकालकर आम आदमी पार्टी को घेरने में सक्षम हो। इसके अलावा ऐसे नेताओं की नियुक्ति से पार्टी का जनाधार भी बढ़ सकें। भाजपा आलाकमान किसी पंजाबी नेता को प्रदेश अध्यक्ष की कमान दे सकता है। इस मामले में जम्मू कश्मीर के सह प्रभारी आशीष सूद का नाम सबसे ऊपर माना जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा के नाम की भी चर्चा है। ये दोनों नेता एमसीडी में उच्च पदों पर कार्य कर चुके है और उनको एमसीडी के कामकाज की अच्छी समझ है।

दूसरी ओर बताया जा रहा है कि ऑपरेशन लोकसभा चुनाव विजय के मद्देनजर भाजपा आलाकमान दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी बदलने का विचार कर रहा है। एमसीडी चुनाव में नेता प्रतिपक्ष रामवीर बिधूड़ी के क्षेत्र में भाजपा का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। इस पद पर वर्ष 2015 से 2020 तक रहे विजेंद्र गुप्ता को अवसर मिल सकता है।