{"_id":"65eeb77cc620a4c977028f26","slug":"delhi-bjp-mps-and-declared-candidate-arrived-to-welcome-pm-modi-at-dwarka-expresswayt-inauguration-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dwarka Expressway: भाजपा सांसदों ने किया पीएम मोदी का जोरदार स्वागत, बांसुरी स्वराज भी पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dwarka Expressway: भाजपा सांसदों ने किया पीएम मोदी का जोरदार स्वागत, बांसुरी स्वराज भी पहुंचीं
Mon, 11 Mar 2024 01:26 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 11 Mar 2024 01:26 PM IST
सार
दिल्ली से भाजपा के मौजूदा सांसद और आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार गुरुग्राम पहुंचे और पीएम मोदी का स्वागत किया। वहीं प्रधानमंत्री ने अलग-अलग राज्यों के एक लाख करोड़ रुपये के 112 नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाट किया।
विज्ञापन
द्वारका एक्सप्रेसवे के उद्घाटन में पहुंची भाजपा नेता
- फोटो : एएनआई
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली हरियाणा को जोड़ने वाले द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर दिया है। इस मौके पर दिल्ली भाजपा के सभी सांसद और आगामी लोकसभा चुनाव में दिल्ली से भाजपा के घोषित उम्मीदवार भी पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुग्राम पहुंचने पर लोगों का अभिवादन किया।
विज्ञापन
दिल्ली से भाजपा के मौजूदा सांसद और आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार गुरुग्राम पहुंचे और पीएम मोदी का स्वागत किया। उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ द्वारका एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को गुरुग्राम में एक रोड शो में शामिल हुए। यहां उन्होंने करीब एक लाख करोड़ की 112 नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट की योजनाओँ का लोकार्पण किया। जिसकी वजह से दिल्ली और गुरुग्राम के एनएच-48 पर यातायात में सुधार आएगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर दिया है।