{"_id":"6728588e82df4d86da0a2016","slug":"delhi-bjp-mp-praveen-khandelwal-strongly-condemned-canada-temple-attack-pollution-2024-11-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi: कनाडा में हिंदूओं पर हुए हमले की भाजपा सांसद ने की कड़ी निंदा, प्रदूषण के मुद्दे पर आतिशी सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: कनाडा में हिंदूओं पर हुए हमले की भाजपा सांसद ने की कड़ी निंदा, प्रदूषण के मुद्दे पर आतिशी सरकार को घेरा
Mon, 04 Nov 2024 10:49 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 04 Nov 2024 10:49 AM IST
सार
कनाडा में हिंदू मंदिर पर हुए हमले पर दिल्ली के भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि कनाडाई पीएम ने कनाडा में हिंदू मंदिरों पर हमले की निंदा की है। लेकिन उनका सुरक्षा भी दैं।
विज्ञापन
दिल्ली के भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल
- फोटो : एएनआई
विस्तार
कनाडा में हिंदू समुदाय के लोगों को मंदिर के बाहर खालिस्तानियों द्वारा निशाना बनाए जाने की भारत ने कड़ी निंदा की। इस घटना से भारत और कनाडा के रिश्तों मेंतनाव और बढ़ सकता है। कनाडा स्थित भारतीय उच्चायोग ने जारी किया है और कनाडा की सरकार के सामने नाराजगी जाहिर की है। वहीं दिल्ली भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि भारतीयों की सुरक्षा का ख्याल रखें।
कनाडा में हिंदू मंदिर पर हुए हमले पर दिल्ली के भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि कनाडाई पीएम ने कनाडा में हिंदू मंदिरों पर हमले की निंदा की है। यह एक अच्छा कदम है। क्योंकि कई भारतीय कनाडा में काम कर रहे हैं। जिससे इसकी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलता है। मेरा मानना है कि कनाडा सरकार वहां रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा का ख्याल रखेगी।
विज्ञापन
आतिशी सरकार पर बरसे खंडेलवाल
वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में वायु प्रदूषण पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि यह हर किसी के लिए चिंता का विषय है। हम यहां जहरीली हवा में सांस ले रहे हैं। इसके लिए आप सरकार जिम्मेदार है। पिछले 10 सालों में अरविंद केजरीवाल ने ऐसा कुछ नहीं किया है, जिससे दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है।
कांग्रेस नेता उदित राज ने मंदिर हमले की कड़ी निंदा की
कनाडा में हिंदू मंदिर पर हुए हमले पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह पिछले कुछ महीनों से चल रहा है। एक तरफ जस्टिन ट्रूडो इसकी निंदा करते हैं और दूसरी तरफ वे इसका प्रचार भी करते हैं। इसलिए, उनका रुख विरोधाभासी है।
गृह मंत्री क्या कर रहे हैं: उदित राज
आगे कहा कि भारत सरकार को अपनी खुफिया जानकारी जुटानी चाहिए कि इसके पीछे कौन है और क्या इसका स्रोत भारत में है। अगर यह भारत में है, तो उन्हें इस पर काम करना चाहिए। पहले भारत में गैंगस्टर पाकिस्तान तक काम करते थे, लेकिन अब वे वैश्विक स्तर पर काम कर रहे हैं। ये गैंगस्टर भारत की जेलों में बंद हैं। तो, गृह मंत्री क्या कर रहे हैं? हमारे यहां भी कुछ न कुछ कमी है। कनाडा में यह एक जटिल स्थिति है। इसलिए, ऐसी स्थिति में एक सर्वदलीय बैठक बुलाई जानी चाहिए।
भारतीय मूल के कनाडाई सांसद चंद्र आर्य ने शेयर किया वीडियो
कनाडा में भारतीय मूल के सांसद आर्य ने हिंसा की वीडियो सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा की है। उन्होंने लिखा, 'कनाडा में खालिस्तानी चरमपंथियों ने लाल रेखा को पार किया है। ये हमला दिखाती है कि कनाडा में खालिस्तानी हिंसक उग्रवाद कितना गहरा और बेशर्म हो गया है। मुझे लगने लगा है कि इसमें सच्चाई है कि कनाडा के राजनीतिक तंत्र के अलावा, खालिस्तानियों ने हमारी कानून प्रवर्तन एजेंसियों में भी प्रभावी ढंग से घुसपैठ कर ली है।'
कनाडा में हिंदुओं पर हमले की निंदा की
कनाडा में हिंदुओं पर खालिस्तानियों के हमले की सिख समुदाय ने भी निंदा की है। ओंटारियों सिख एंड गुरुद्वारा काउंसिल ने बयान जारी कर कहा है कि 'मंदिर के बाहर हुई घटना दुखद है। हम कनाडा में सभी धर्म, समुदाय के लोगों की भलाई के लिए समर्पित हैं और चाहते हैं कि ऐसा माहौल रहे, जिसमें सभी लोग सुरक्षित महसूस करें और अपनी आस्था का बिना किसी डर से पालन कर सकें। जांच एजेंसियों को इस मामले की पूरी गंभीरता से जांच करनी चाहिए क्योंकि हमारे समाज में हिंसा की कोई जगह नहीं है। हम ये भी उम्मीद करते हैं कि समुदायों के नेता साथ आकर एकता और दयालुता का माहौल बनाएं।
विज्ञापन
#WATCH | Delhi | On the attack on a Hindu Temple in Canada, BJP MP Praveen Khandelwal says, "The Canadian PM condemning the attacks on Hindu temples in Canada is a good step...As many Indians are working in Canada which boosts its economy, I believe the Canadian government will… pic.twitter.com/z770UuNWBO
— ANI (@ANI) November 4, 2024विज्ञापन
कनाडा में हिंदू मंदिर पर हुए हमले पर दिल्ली के भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि कनाडाई पीएम ने कनाडा में हिंदू मंदिरों पर हमले की निंदा की है। यह एक अच्छा कदम है। क्योंकि कई भारतीय कनाडा में काम कर रहे हैं। जिससे इसकी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलता है। मेरा मानना है कि कनाडा सरकार वहां रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा का ख्याल रखेगी।
विज्ञापन
#WATCH | On air pollution in Delhi, BJP MP Praveen Khandelwal says, "It is a concerning matter for everyone. We are breathing poisonous air here, and the AAP government is responsible for that. In the last 10 years, Arvind Kejriwal has not done anything which can permanently… pic.twitter.com/8WNS5uxWOU
— ANI (@ANI) November 4, 2024