फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: BJP leader Pravesh Sahib Singh alleges on Kejriwal government

Delhi: भाजपा नेता प्रवेश साहिब सिंह का आरोप- केजरीवाल सरकार ने यमुना की सफाई के नाम पर बर्बाद किए 5500 करोड़

Fri, 28 Oct 2022 04:09 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 28 Oct 2022 04:09 PM IST
सार

भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने ट्वीट कर दिल्ली सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने पिछले सात सालों में 55 सौ करोड़ रुपये खर्च कर दिए लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा है।

विज्ञापन
Delhi: BJP leader Pravesh Sahib Singh alleges on Kejriwal government
दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों से बहस करते भाजपा नेता प्रवेश वर्मा - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने पिछले सात सालों में यमुना की सफाई के नाम पर 55 सौ करोड़ रुपये बर्बाद कर दिए और छठ पर्व से पहले केमिकल मिलाना पड़ रहा है।

विज्ञापन


प्रवेश साहिब सिंह व अन्य भाजपा नेताओं ने यमुना के विभिन्न घाटों पर जाकर तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद प्रवेश साहिब सिंह ने ट्वीट किया, ''बड़े शर्म की बात है कि 7 साल में 5500 करोड़ रुपये यमुना सफाई के नाम पर बर्बाद करने के बाद भी अरविंद केजरीवाल को छठ पूजा से पहले यमुना जी के पवित्र पानी में जहर मिलाना पड़ रहा है। यह जानलेवा अपराध नहीं है तो क्या?''
विज्ञापन


इससे पहले यमुना नदी में जहरीला झाग होने के बाद दिल्ली सरकार ने केमिकल का स्प्रे किया था, जिससे झाग खत्म किया जा सके।

छठ पर्व के लिए यमुना के घाटों पर तैयारियों का जायजा लेते हुए भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा की दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों से बहस भी हो गई। इसके बाद उन्होंने आरोप लगाया, ''उनके पास जहरीले केमिकल से भरे कंटेनर रखे थे। वह केमिकल नदी में फेंका जाएगा। वहां मौजूद अधिकारियों से पूछा कि लोगों को कोई परेशानी हुई तो कौन जिम्मेदार होगी।''

उन्होंने आगे कहा कि मैंने बार-बार उनसे यमुना नदी में केमिकल नहीं डालने के लिए कहा। जब अधिकारियों ने इस संबंध में मेरी बात नहीं सुनी तो मुझे गुस्सा क्यों नहीं आएगा। अगर दिल्ली की जनता के लिए इस मामले में मुझे बात करनी हो तो मुझे कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

इस बीच एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वे दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों से बहस कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed