फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi BJP has installed two chairs at ITO Chhath Ghat

'यमुना में डुबकी लगाएं केजरीवाल': BJP ने याद दिलाया वादा, ITO छठ घाट पर लगाईं दो कुर्सियां; CM को भी बुलाया

Thu, 24 Oct 2024 11:18 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 24 Oct 2024 11:18 AM IST
सार

दिल्ली में यमुना नदी में डुबकी लगाने वाले अरविंद केजरीवाल के बयान पर सियासत जारी है। दिल्ली भाजपा ने आईटीओ छठ घाट पर दो कुर्सी लगाई हैं। केजरीवाल को यमुना में डुबकी लगाने वाला वादा याद दिलाया है।

विज्ञापन
Delhi BJP has installed two chairs at ITO Chhath Ghat
भाजपा ने केजरीवाल और सीएम आतिशी के लिए यमुना किनारे लगाईं दो कुर्सी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के आईटीओ छठ घाट पर प्रदेश भाजपा ने दो कुर्सियां लगवाई हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री आतिशी के स्वागत के लिए रेड कार्पेट बिछवाई है। भाजपा ने कहा कि बस अब बेसब्री से इंतजार है अरविंद केजरीवाल आयें और यमुना जी में वादे अनुसार डुबकी लगायें।

विज्ञापन


आतिशी व केजरीवाल को भाजपा ने दिया था न्योता
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने यमुना की सफाई के मामले में दिल्ली सरकार को घेरने के लिए मुख्यमंत्री आतिशी व अरविंद केजरीवाल को यमुना में डुबकी लगाने का न्योता दिया है। सचदेवा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे वे आईटीओ स्थित यमुना छठ घाट पर आतिशी और केजरीवाल का इंतजार करेंगे।
विज्ञापन


केजरीवाल यमुना में डुबकी लगाकर वादे को पूरा करें
दोनों घाट पर आएं और यमुना में डुबकी लगाकर जनता को दिखाएं कि उनके दावे कितने सच्चे हैं। वे दो कुर्सियां लगाकर दोनों का इंतजार करेंगे और आशा करते हैं कि केजरीवाल यमुना में डुबकी लगाकर वादे को पूरा करेंगे। केजरीवाल ने 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान 2025 के चुनाव से पहले यमुना की सफाई सुनिश्चित करने और डुबकी लगाने का वादा किया था। उन्होंने छठ व्रतियों को भी जल्द ही स्वच्छ यमुना घाट देने का आश्वासन दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा था 2025 तक यमुना नदी साफ होगी
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, 'यमुना नदी का पानी जहरीला हो गया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वे 2025 तक यमुना नदी को साफ कर देंगे। जब लोग यमुना नदी में छठ पूजा का त्योहार मनाएंगे, तो आप कल्पना कर सकते हैं कि उन्हें किन बीमारियों का सामना करना पड़ेगा? आप के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने यमुना नदी की सफाई के लिए आए सारे पैसे विज्ञापनों पर खर्च कर दिए। वे इस हालत के लिए उत्तर प्रदेश और हरियाणा को दोषी ठहराएंगे। जहरीली राजनीति ही दिल्ली में जहरीली हवा और पानी का कारण है।'

#WATCH | Delhi: BJP National Spokesperson Shehzad Poonawalla says, "The water of Yamuna river has become poisonous. Arvind Kejriwal had said that he would clean the Yamuna River by 2025. When people celebrate the Chhath Puja festival in the Yamuna river, can you imagine the… pic.twitter.com/XNzIGKHer9

— ANI (@ANI) October 19, 2024
जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़: भाजपा
दिल्ली में वायु गुणवत्ता के बिगड़ने पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, 'आप की अगुवाई वाली दिल्ली सरकार दिल्ली में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब बनी हुई है। आप सरकार की मंशा दिल्ली की जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने की है। दिल्ली की जनता आप सरकार को इसका करारा जवाब देगी।'

#WATCH | Delhi: On the worsening of the air quality in Delhi, BJP national spokesperson Pradeep Bhandari says, "The AAP-led Delhi government is not taking any step to control pollution in Delhi. The air quality in Delhi remains poor whereas in Mumbai the air quality is… pic.twitter.com/WKQWmr7XMp

— ANI (@ANI) October 19, 2024

क्या कहते हैं आंकड़े
दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण कमेटी (DPCC) के एक आंकड़े के अनुसार, वर्ष 2017-18 से 2020-21 के बीच पांच वर्षों में यमुना की सफाई में जुटे विभिन्न विभागों को 6856.9 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई थी। यह धनराशि यमुना में गिरने वाले गंदे पानी के शोधन के लिए दिया गया था। 2015 से 2023 की पहली छमाही तक केंद्र सरकार ने यमुना की सफाई के लिए दिल्ली जल बोर्ड को लगभग 1200 करोड़ रुपये दिए थे। इसमें नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा के अंतर्गत 1000 करोड़ रुपये और यमुना एक्शन प्लान-3 के अंतर्गत 200 करोड़ रुपये दिए गए थे। 

केजरीवाल सरकार ने किया खर्च
आम आदमी पार्टी ने 2015 में दिल्ली की सत्ता में आने के बाद से 700 करोड़ रुपये यमुना की साफ-सफाई पर खर्च किया है। जल शक्ति मंत्रालय ने एक बयान जारी कर दावा किया था कि उसने 11 प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार को 2361.08 करोड़ रुपये दिया था। इसका उपयोग यमुना में गिरने वाले गंदे जल को शोधित करने के लिए एसटीपी का निर्माण करना था। इस धन का कितना उपयोग हुआ, यमुना का गंदा पानी बता रहा है। 

नमामि गंगे योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार ने 4290 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत किया था। इस धनराशि से यमुना में गिरने वाले गंदे जल को ट्रीट कर शुद्ध करने के लिए 23 प्रोजेक्ट पर काम किया जाना था। इसकी कुल क्षमता 1840 एमएलडी थी। इसमें 12 प्रोजेक्ट राजधानी दिल्ली में थे, जबकि हिमाचल प्रदेश में एक, हरियाणा में दो और उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आठ एसटीपी बनाए जाने थे।   

नागरिक बोध की कमी
यमुना की गंदगी के लिए सबसे बड़ा कारण नागरिकों में अपने कर्तव्य बोध की कमी है। वे पूजा करने के बाद फल-फूल की गंदगी यमुना में गिराने को किसी तरह गलत नहीं समझते। पढ़े-लिखे लोग भी आस्था के नाम पर यमुना को गंदा करते हैं और ऐसा करने में वे कुछ गलत नहीं समझते। नागरिकों में इस सोच की कमी के कारण यमुना की साफ-सफाई सरकारों की प्राथमिकता में भी नहीं आता। यही कारण है कि यमुना कभी साफ नहीं हो पाती।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed