फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi BJP became active as soon as Haryana Assembly elections were announced

Delhi: हरियाणा विस चुनाव की घोषणा होते ही एक्टिव हुई दिल्ली BJP, सियासी गुणा-गणित के साथ बनाई प्रचार की रणनीति

Sun, 18 Aug 2024 05:35 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 18 Aug 2024 05:35 AM IST
सार

हरियाणा चुनाव परिणाम दिल्ली के चुनाव को प्रभावित करता है, क्योंकि दिल्ली विधानसभा चुनाव हरियाणा के बाद होता है। इस बार आम आदमी पार्टी पूरे दमखम के साथ वहां भी ताल ठोक रही है।

विज्ञापन
Delhi BJP became active as soon as Haryana Assembly elections were announced
भाजपा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही दिल्ली भाजपा एक्टिव मोड में आ गई है। सियासी गुणा-गणित के साथ ही प्रचार की रणनीति भी बनाई जा रही है। हरियाणा की सियासी बिसात पर दिल्ली भाजपा भी पूरी ताकत झोंकेगी। दरअसल इनकी जिम्मेदारी हरियाणा की सभी सीटों पर चुनावी मैदान में उतरने वाली आम आदमी पार्टी की पोल खोलनी रहेगी। दिल्ली के कई विधायकों, सांसदों और कार्यकर्ताओं की रिश्तेदारी भी हरियाणा में है, इसे देखते हुए सभी वहीं डेरा डालेंगे। रणनीति के तहत इसके लिए कई टीमें गठित की जाएंगी और हर विधानसभा क्षेत्र में इनकी तैनाती होगी।

विज्ञापन


हरियाणा चुनाव परिणाम दिल्ली के चुनाव को प्रभावित करता है, क्योंकि दिल्ली विधानसभा चुनाव हरियाणा के बाद होता है। इस बार आम आदमी पार्टी पूरे दमखम के साथ वहां भी ताल ठोक रही है। इसे देखते हुए दिल्ली भाजपा की अहमियत इस राज्य में अधिक है, जिस तरह से प्रदेश भाजपा दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के कथित भ्रष्टाचार, शराब घोटाले, शीश महल घोटाले, भारी जलजमाव, नालों की सफाई, यमुना प्रदूषण की समस्या और दिल्ली सरकार की नीतियों पर उसे घेरती है, इसी तर्ज पर भाजपा नेता हरियाणा के मतदाताओं के बीच पहुंचेंगे और उन्हें दिल्ली की स्थिति और दिल्ली सरकार के वादों और इरादों से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन


डोर-टू-डोर कैंपेन का बनेंगे हिस्सा
हरियाणा पहुंचकर दिल्ली के भाजपा कार्यकर्ता डोर-टू-डोर कैंपेन में हिस्सा लेंगे। हैंड बिल को लेकर हर मतदाता से मिलेंगे और आम आदमी पार्टी की दिल्ली में की गई घोषणाओं का कितना फायदा और कितना नुकसान हुआ उस पर सवाल उठाएंगे। भाजपा रणनीतिकारों का कहना है कि हरियाणा पड़ोसी राज्य है और अगर वहां भी आम आदमी पार्टी ने सीट हासिल कर ली तो दिल्ली चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करना भाजपा के लिए मुश्किल होगा, क्योंकि दिल्ली की सीमा से हरियाणा के कई विधानसभा क्षेत्र जुड़े हुए हैं। इसे ही देखते हुए भाजपा की खास तैयारी रहेगी। भाजपा सांसद, विधायक समेत प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों की टीम चुनावी प्रचार में उतरेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed