{"_id":"614f03038ebc3e0de87bfe43","slug":"delhi-biggest-sero-survey-starts-informs-satyendra-jain-says-all-wards-will-be-covered-28000-samples-in-one-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: शुरू हुआ राजधानी का सबसे बड़ा सीरो सर्वे, सत्येंद्र जैन बोले- एक हफ्ते में लिए जाएंगे 28 हजार सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: शुरू हुआ राजधानी का सबसे बड़ा सीरो सर्वे, सत्येंद्र जैन बोले- एक हफ्ते में लिए जाएंगे 28 हजार सैंपल
Sat, 25 Sep 2021 05:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 25 Sep 2021 05:02 PM IST
सार
सत्येंद्र जैन ने बताया कि एक हफ्ते में कुल 28 हजार सैम्पल लिए जाने हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार काफी ज्यादा लोगों में एंटीबॉडी मिलेगी।
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में अब तक का सबसे बड़ा सीरो सर्वे शनिवार से शुरू हो गया है। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि सभी 272 एमसीडी वार्ड, एनडीएमसी व कैंटोनमेंट वार्ड्स को मिलाकर 280 वार्डस से सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन ने बताया कि एक हफ्ते में कुल 28 हजार सैम्पल लिए जाने हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार काफी ज्यादा लोगों में एंटीबॉडी मिलेगी। बता दें कि दिल्ली में सीरो सर्वे का यह सातवां चरण है। इससे पहले दिल्ली में 12 अप्रैल को छठवां चरण शुरू हुआ था। हालांकि उस वक्त दिल्ली कोरोना संक्रमण की चौथी लहर और देश दूसरी लहर से जूझ रहा था।
विज्ञापन
दिल्ली में इस समय कोरोना के हालात बहुत बेहतर हैं। इन दिनों दिल्ली में औसतन 50 से भी कम मामले रोजाना आ रहे हैं। सिर्फ यही नहीं दिल्ली की एक बड़ी आबादी को अब वैक्सीन भी लग चुकी है। गुरुवार को जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में अब तक 1.65 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। इसमें से 1.1 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली खुराक और 50 लाख से अधिक लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है। ऐसे में इस बार के सीरो सर्वे के नतीजे दिलचस्प होंगे।
विज्ञापन