फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi bhalswa and okhla dumping ground become dangerous after ghazipur landfill collapse

जानलेवा बना गाजीपुर कूड़े का पहाड़, दिल्ली के इन लैंडफिल में कभी भी हो सकता है हादसा

Sat, 02 Sep 2017 09:20 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 02 Sep 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
delhi bhalswa and okhla dumping ground become dangerous after ghazipur landfill collapse
दिल्ली के गाजीपुर में ढहा कूड़े का पहाड़। - फोटो : ANI

दिल्ली के गाजीपुर इलाके में बना डंपिंग यार्ड शुक्रवार को ढह गया। हादसे में एक महिला और एक युवक की मौत हो गई। कई लोग घायल हुए हैं। दिल्ली के गाजीपुर और आसपास के इलाके में इस डंपिंग यार्ड की वजह से कई तरह की बीमारियां फैल रही थीं। 

विज्ञापन


आज इसके ढहने से दो लोगों की जान चली गई। अगर अभी सावधानी नहीं बरती गई, तो दिल्ली के भलस्वा लैंडफिल में कभी भी ऐसे हादसे हो सकते हैं। 

उत्तर भारत का सबसे बड़ा डंपिंग यार्ड है गाजीपुर लैंडफिल
दिल्ली के गाजीपुर में कचरे का लैंडफिल उत्तर भारत का सबसे बड़ा डंपिंग यार्ड है। यह 70 एकड़ में फैला है। इसकी ऊंचाई 50 फीट है। इसमें साल 1984 से दिल्ली शहर का कचरा डाला जा रहा है। दिल्ली में रोजाना 14 हजार टन कूड़ा यहां इकट्ठा होता है। कुल 600 ट्रकों में भरकर यहां कूड़ा लाया जाता है। यहां करीब 3500 मिट्रिक टन कूड़ा डंप होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस डंपिंग यार्ड को बंद करने या कहीं और शिफ्ट करने की मांग कई बार की जा चुकी है। 
विज्ञापन


कूड़े के पहाड़ से बढ़ता है प्रदूषण
दिल्ली और गाजियाबाद में बढ़ते प्रदूषण का भी काफी हद तक जिम्मेदार इस कूड़े के पहाड़ को माना जाता रहा है। कूड़े का पहाड़ आसपास रहने वाले लोगों और बगल के रास्ते से गुजरने वाले मुसाफिरों के लिए काफी लंबे समय से बड़ी मुसीबत साबित हो रहा है। यहां से निकलने वाली बदबू और जहरीली गैसों के चलते लोगों को सांस लेने में परेशानी होती है। इस पहाड़ में कई जगह आग भी लगी रहती है, जिससे मिथेन जैसी जहरीली गैसों का रिसाव होता रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लैंडफिल में कभी भी हो सकता है हादसा
राजधानी में कूड़े के प्रबंधन और कूड़ा डालने का कोई इंतजाम नहीं है। इसके चलते से गाजीपुर, भलस्वा और ओखला सेनेटरी लैंडफिल में कूड़ा डालने की अवधि खत्म होने के बावजूद उनमें कूड़ा डाला जा रहा है। उनमें कूड़ा डालने की अवधि वर्ष 10 वर्ष पूर्व यानि 2007 में खत्म हो चुकी है। लिहाजा आज इन तीनों सेनेटरी लैंडफिल में कूड़े के ढेर पहाड़ों से भी ऊंचे लग चुके है और उनमें गैस बनने की वजह से आग लगने की घटनाएं आम हो चुकी है। 

दो दशक पहले बनाए गए थे लैंडफिल
एकीकृत नगर निगम के जमाने में दिल्ली का कूड़ा डालने के लिए करीब दो से तीन दशक पहले गाजीपुर, भलस्वा और ओखला में सेनेटरी लैंडफिल बनाए गए थे। उस दौरान अनुमान लगाया गया था कि यह सेनेटरी लैंडफिल वर्ष 2008 तक कूड़े से पट जाएंगे। मगर यह तीनों सेनेटरी लैंडफिल तय अवधि से करीब पांच वर्ष पहले ही कूड़े से भर गए। 

NGT ने लगाई थी कड़ी फटकार

delhi bhalswa and okhla dumping ground become dangerous after ghazipur landfill collapse
ghazipur landfill site

इस डंपिंग यार्ड को लेकर जुलाई में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने दिल्ली सरकार को कड़ी फटकार लगाई थी। एनजीटी  के चेयरमैन स्वतंत्र कुमार ने कहा था कि राजधानी में रोजाना 14,100 टन ठोस कचरा निकलता है, लेकिन इसके निस्तारण के लिए दिल्ली सरकार के पास ना तो कोई मूलभूत ढांचा है और न ही कोई तकनीकी ज्ञान। 

एनजीटी ने दिल्ली सरकार से पूछा था कि उसने भलस्वा, गाजीपुर और ओखला में स्थित कूड़ा निस्तारण की साइट पर कचरे के पहाड़ को कम करने के लिए क्या कदम उठाए। दिल्ली सरकार ने अब तक इस बारे में कोई कदम नहीं उठाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed