फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi became first state to join taxi, government signed an agreement with Sahakar Taxi Cooperative Limited.

Delhi: भारत टैक्सी से जुड़ने वाला पहला राज्य बना दिल्ली, सरकार ने सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड से किया करार

Sat, 07 Feb 2026 02:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 07 Feb 2026 02:13 AM IST
सार

इसके लिए दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम और सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड के बीच करार हुआ है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि इसका उद्देश्य पर्यटकों और नागरिकों को सुरक्षित, पारदर्शी टैक्सी सेवाएं देना और टैक्सी चालकों की आय को मजबूत करना है।

विज्ञापन
Delhi became first state to join taxi, government signed an agreement with Sahakar Taxi Cooperative Limited.
भारत टैक्सी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत टैक्सी से जुड़ने वाला दिल्ली पहला राज्य बन गया है। इसके लिए दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम और सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड के बीच करार हुआ है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि इसका उद्देश्य पर्यटकों और नागरिकों को सुरक्षित, पारदर्शी टैक्सी सेवाएं देना और टैक्सी चालकों की आय को मजबूत करना है।

विज्ञापन


दिल्ली सचिवालय में सीएम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में डीटीटीडीसी और भारत टैक्सी की सहकारी इकाई सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड (एसटीसीएल) के बीच समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर किए गए। सीएम ने कहा कि यह समझौता एक साथ ईज ऑफ लिविंग, ईज ऑफ ट्रैवल और ईज ऑफ अर्निंग को सशक्त करेगा। इस मौके पर पर्यटन विभाग मंत्री कपिल मिश्रा और अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

टैक्सी चालक बनेंगे ब्रांड एंबेसडर

समझौते के तहत डीटीटीडीसी पर्यटन और ब्रांडिंग पार्टनर की भूमिका निभाएगा। टैक्सी चालकों को दिल्ली की संस्कृति, इतिहास, विरासत और सॉफ्ट स्किल्स से जुड़ा विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वह पर्यटकों के लिए सकारात्मक परिचय के रूप में कार्य कर सकें। प्रशिक्षित चालक दिल्ली पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटकों को विशेष टैक्सी पैकेज
पर्यटकों की सुविधा के लिए दो घंटे, चार घंटे और पूरे दिन के दर्शनीय स्थल भ्रमण पैकेज शुरू किए जाएंगे। साथ ही शहर के भीतर पॉइंट टू पॉइंट टैक्सी सेवाएं उपलब्ध होंगी। मोबाइल एप के जरिए आसान बुकिंग, पारदर्शी किराया व्यवस्था और तय सेवा मानकों से यात्रियों का अनुभव बेहतर होगा और लास्ट माइल कनेक्टिविटी मजबूत होगी।


टैक्सी चालकों की आय बढ़ेगी
इसका लाभ टैक्सी चालकों को मिलेगा। वे अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा स्वयं रख सकेंगे और सहकारी संस्था के हिस्सेदार भी होंगे। अनियमित टैक्सी सेवाओं पर निर्भरता घटेगी। परिवहन क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed