फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi babus will do overtime, unhappy with govt decision

मोदी की राह पर केजरीवाल, बाबू करेंगे ओवरटाइम

Mon, 13 Apr 2015 04:27 PM IST
Updated Mon, 13 Apr 2015 04:27 PM IST
विज्ञापन
Delhi babus will do overtime, unhappy with govt decision

बीते दिनों आम आदमी पार्टी में मचे अंतरकलह से ध्यान हटाते हुए अब केजरीवाल ने दिल्ली के प्रशासन पर अपना ध्यान केंद्रित कर लिया है।

विज्ञापन


केजरीवाल ने पीएम मोदी का तरीका अपनाते हुए अपने बाबुओं को ओवरटाइम करने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने अपने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वो अपने-अपने विभागों की रोज शाम को रिपोर्ट दें।

केजरीवाल के इस आदेश के बाद अधिकारी बहुत रोष में हैं और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस फैसले ने सभी को नाखुश कर दिया है।

मोदी की राह पर केजरीवाल

Delhi babus will do overtime, unhappy with govt decision

इसी तरह का एक कदम पीएम बनने के तुरंत बाद नरेंद्र मोदी ने भी उठाया था। जिसमें उन्होंने अपने मंत्रियों को सरकार का एजेंडा पूरा करने के लिए ओवरटाइम करने को कहा था।

आम आदमी पार्टी ने भी दिल्ली में सरकार बनने के बाद विभिन्न विभागों का अवलोकन शुरू कर दिया है ‌ताकि इनके वर्क कल्चर को समझा जा सके।

केजरीवाल ने पिछले हफ्ते से ही विभागाध्यक्षों से प्रेजेंटेशन लेना शुरू किया है ताकि विस्तार से इन विभागों के स्टाफ, रेवेन्यू और उनके बजट को किस तरह से कम किया जा सकता है ये पता चल सके।

शुरूआती दो दिनों के प्रेजेंटेशन के लिए तीन शिफ्ट तय की गई थी। पहली सुबह 10:30 से 11:30 तक, दूसरी 11:30 से 12:30 तक और तीसरी दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक।

विज्ञापन
विज्ञापन

दस घंटे से भी ज्यादा करना होगा काम

Delhi babus will do overtime, unhappy with govt decision

एक वरिष्ठ विभागाध्यक्ष के अनुसार शुक्रवार देर शाम को एक आदेश जारी किया गया था, जिसमें सोमवार को सभी विभागों को प्रेजेंटेशन के लिए शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक का टाइम दिया गया है।

हर विभाग के लिए एक घंटे का समय निर्धारित है। सभी को सुबह 10 बजे तक ऑफिस भी पहुंच जाना है। अपने प्रेजेंटेशन के लिए सभी को रात 9 बजे तक रुकना होगा।

इन्हीं सब बातों से अधिकारी बेहद नाखुश हैं। उनका कहना है कि ये काम रोटेशनल बेसिस पर हो रहा है जिसमें इनका बहुत समय जा रहा है।

दिल्ली में करीब 30 विभाग हैं और सीएम ने इनके रिव्यू के लिए 10 दिनों का समय रखा है जिसके बाद वो बजट बनाने के लिए अपने फैसले लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed