फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Atishi will take oath on 21st, will prove majority in a week

Swearing Cremony : आतिशी का शपथ ग्रहण 21 सितंबर को, एक हफ्ते में साबित करना होगा बहुमत

Thu, 19 Sep 2024 06:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 19 Sep 2024 06:20 AM IST
सार

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सरकार के गठन के प्रस्ताव के साथ अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा मंजूरी के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेज दिया है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद ही सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू हो पाएगी। आतिशी के साथ उनकी कैबिनेट भी शपथ ले सकती है।

विज्ञापन
Delhi: Atishi will take oath on 21st, will prove majority in a week
आतिशी - फोटो : X/AAP

विस्तार

आप नेता आतिशी 21 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सरकार के गठन के प्रस्ताव के साथ अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा मंजूरी के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेज दिया है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद ही सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू हो पाएगी। आतिशी के साथ उनकी कैबिनेट भी शपथ ले सकती है। 

विज्ञापन


शपथ लेने के बाद नई सरकार 26 व 27 सितंबर को बुलाए गए दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र में विश्वास मत हासिल करेगी। तकनीकी रूप से मुख्यमंत्री के इस्तीफा देने पर पूरा मंत्रिमंडल भंग माना जाता है। इस वजह से आतिशी के साथ नए मंत्रिमंडल के शपथ लेने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि मंत्रिमंडल में कम से कम दो नए चेहरे दिख सकते हैं, जबकि अन्य सभी केजरीवाल सरकार के चेहरे ही रहेंगे। आतिशी या केजरीवाल ने अपनी ओर से शपथग्रहण की कोई तिथि नहीं सुझाई थी। 

राजनिवास के सूत्रों ने बताया कि उपराज्यपाल ने 21 सितंबर की तारीख तय की है। गौरतलब है कि केजरीवाल ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया था और आप विधायक दल ने आतिशी को नया नेता चुना था। आतिशी ने उपराज्यपाल के समक्ष मंगलवार को ही सरकार गठन का दावा पेश किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed