फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi assembly speaker orders action against those officers who do not stand during vande matram singing in assembly in monsoon session

दिल्ली विधानसभा: वंदे मातरम गाते वक्त नहीं खड़े हुए अधिकारी, अध्यक्ष ने मुख्य सचिव को दिया कार्रवाई का आदेश

Fri, 30 Jul 2021 05:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 30 Jul 2021 05:18 PM IST
सार

दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। गुरुवार को इसकी शुरुआत हुई थी और इसी दिन सदन में उपस्थित कुछ अधिकारियों ने ऐसा किया कि विधानसभा अध्यक्ष ने उनके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दे दिए।

विज्ञापन
Delhi assembly speaker orders action against those officers who do not stand during vande matram singing in assembly in monsoon session
delhi assembly - फोटो : Agency

विस्तार

दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। गुरुवार को इसकी शुरुआत हुई थी और इसी दिन सदन में उपस्थित कुछ अधिकारियों ने ऐसा किया कि विधानसभा अध्यक्ष ने उनके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दे दिए।

विज्ञापन


दरअसल गुरुवार को जब सदन का मानसून सत्र शुरू हुआ तो परंपरा अनुसार राष्ट्रीय गीत गाया गया है। इसी दौरान कुछ अधिकारियों के खड़े न होने की बात सामने आई। इसी के बाद दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने प्रमुख सचिव से इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा के सचिव राज कुमार ने इस संबंध में दिल्ली के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने कहा है कि मानसून सत्र की शुरुआत में जब राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् बज रहा था तब अधिकारियों की गैलरी में बैठे सरकार के अधिकारी खड़े नहीं हुए, जिससे राष्ट्रीय गीत का अपमान हुआ है। पत्र में आगे लिखा है कि विधानसभा अध्यक्ष का आदेश है कि छह अगस्त तक ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और इस बारे में सूचित भी किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed