फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly: Kejriwal's confidence motion will be discussed today.

Delhi Assembly : केजरीवाल के विश्वास प्रस्ताव पर आज होगी चर्चा, भाजपा पर कल फिर लगाई थी आरोपों की झड़ी

Sat, 17 Feb 2024 04:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 17 Feb 2024 04:45 AM IST
सार

प्रस्ताव पर विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने शनिवार को चर्चा कराने का निर्णय लिया। 

विज्ञापन
Delhi Assembly: Kejriwal's confidence motion will be discussed today.
विधानसभा में सीएम केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आप विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों और आबकारी नीति में ईडी के समन के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को विधानसभा में विश्वास मत का प्रस्ताव पेश किया। प्रस्ताव पर विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने शनिवार को चर्चा कराने का निर्णय लिया। 

विज्ञापन


केजरीवाल ने प्रस्ताव प्रस्तुत करने के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रदेशों में पार्टियां तोड़ी जा रही हैं और झूठे मामलों में फंसाकर सरकारें गिराई जा रही हैं।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि आबकारी नीति में कोई घोटाला नहीं हुआ है। इसके बावजूद भाजपा दिल्ली में शराब घोटाले की आड़ में मुझे गिरफ्तार कराना चाहती है। वह आप के कई नेताओं को गिरफ्तार करा चुकी है। इसके पीछे उसका सरकार गिराने का मकसद है। इस कड़ी में भाजपा ने आप विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश की, मगर उन्हें कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दो विधायकों ने भाजपा की ओर से खरीद फरोख्त करने के बार में जानकारी दी थी। इन विधायकों के अनुसार भाजपा नेताओं ने उनको बताया था कि तुम्हारे सीएम  को गिरफ्तार कर लेंगे। हमारी 21 विधायकों से बात हो चुकी है। वह 25 करोड़ रुपये देंगे और अपनी टिकट से चुनाव लड़वा देंगे। हमारे दोनों विधायकों ने उनकी बात नहीं मानी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed