फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Election 2020: BJP Alliance with JDU and LJP

Delhi Election 2020: भाजपा ने किया गठबंधन, जदयू और लोजपा को दी तीन सीटें

Mon, 20 Jan 2020 08:15 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 20 Jan 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
Delhi Assembly Election 2020: BJP Alliance with JDU and LJP
दिल्ली भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी - फोटो : ANI

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने भी गठबंधन कर लिया है। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सीट बंटवारे का एलान करते हुए कहा कि हमने अपनी सहयोगी पार्टियों को तीन सीटें देने का फैसला किया है। जिन 13 सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गई है, उनमें से 10 पर भाजपा लड़ेगी, जबकि बाकी तीन सहयोगी पार्टियों के खाते में जाएगी। 

विज्ञापन


मनोज तिवारी ने कहा कि दो सीटों पर जदयू और एक सीट पर लोजपा लड़ेगी। इन 13 सीटों के लिए जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।


विज्ञापन

 

हालांकि अबतक यह साफ नहीं है कि कौन सी सीट किसके खाते में जाएगी। अबतक नई दिल्ली विधानसभा सीट के लिए भी भाजपा की ओर से उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया है। ऐसे में यह भी संशय का विषय बना हुआ है कि नई दिल्ली सीट से भाजपा अपने उम्मीदवार को उतारेगी या किसी सहयोगी दल का सहारा लेगी। मालूम हो कि भाजपा 57 सीटों पर अपने उम्मीदवार पहले ही घोषित कर चुकी है। अभी 13 सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा बाकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीदवारों के नामांकन की आखिरी तारीख मंगलवार यानी कल है। नामांकन को अब 24 घंटे से भी कम समय बचा है, लेकिन भाजपा ने अबतक 13 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान नहीं किया है। वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी भीड़ के कारण आज अपना नामांकन नहीं कर पाए। 

अकाली दल का बयान

वहीं, शिरोमणि अकाली दल के एम सिरसा ने कहा- अकाली दल और भाजपा का पुराना रिश्ता रहा है, लेकिन सीएए पर सुखबीर बादल के अपना रुख साफ करने के बाद भाजपा नेतृत्व चाहता था कि वह अपने स्टैंड पर दोबारा विचार करें। ऐसे में हमने फैसला कया कि इस चुनाव में खड़े होने की बजाय अपने रुख पर कायम रहा जाए। 




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed