फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Elections: Congress and AAP are dominating in Seelampur

Delhi Assembly Elections : सीलमपुर में कांग्रेस और आप का रहा है बोलबाला, भाजपा को पहली जीत का इंतजार

Sat, 14 Dec 2024 06:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा नितिन राजपूत, नई दिल्ली
नितिन राजपूत, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 14 Dec 2024 06:06 AM IST
सार

1993 के बाद से हुए किसी भी चुनाव में भाजपा को इस सीट पर जीत नहीं मिली है। 1993 से लेकर 2014 तक चौधरी मतीन अहमद ने इस सीट से प्रतिनिधित्व किया। इसमें तीन बार वह कांग्रेस के टिकट पर जीते। 2015 व 2020 में इस सीट पर आम आम आदमी पार्टी का कब्जा रहा है।

विज्ञापन
Delhi Assembly Elections: Congress and AAP are dominating in Seelampur
सीलमपुर का सीन... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीलमपुर विधानसभा सीट पर भाजपा को खाता खोलने का इंतजार है। 1993 के बाद से हुए किसी भी चुनाव में भाजपा को इस सीट पर जीत नहीं मिली है। 1993 से लेकर 2014 तक चौधरी मतीन अहमद ने इस सीट से प्रतिनिधित्व किया। इसमें तीन बार वह कांग्रेस के टिकट पर जीते। 2015 व 2020 में इस सीट पर आम आम आदमी पार्टी का कब्जा रहा है।

विज्ञापन


इस बार का मुकाबला दिलचस्प होने जा रहा है। इस सीट से कांग्रेस और आप के चेहरों ने अपना पाला बदल लिया है। मौजूदा विधायक अब्दुल रहमान ने टिकट न मिलने से आप से नाता तोड़ लिया। कांग्रेस ने उनको पहली लिस्ट में ही अपना प्रत्याशी बना दिया है। इससे पहले इस सीट पर कांग्रेस से पांच बार के विधायक रहे मतीन अहमद ने बीते दिनों आप में शामिल हो गए। 
विज्ञापन


आप ने उनके पुत्र जुबैर को इस सीट से उतारा है। साफ है कि मतदाताओं के सामने चेहरे वही होंगे, लेकिन उनकी पार्टियां अलग होंगी। वहीं, भाजपा भी इस सीट पर पहली जीत सुनिश्चित करने के लिए दावेदारी पेश करेगी। इस लिहाज से सीलमपुर विधानसभा सीट इस बार भी हॉट सीट मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सियासी प्रोफाइल भी इस सीट का दिलचस्प है। दिल्ली विधान सभा के गठन के बाद 1993 से 2013 तक चौधरी मतीन अहमद का दबदबा रहा। चौधरी मतीन अहमद लगातार पांच बार विधायक चुने गए। पहली बार जनता दल से, एक बार निर्दलीय और तीन बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। 2015 में पहली बार यहां सत्ता बदली और आप के हाजी इशराक खान विधायक बने। 2020 में आप उम्मीदवार अब्दुल रहमान ने भाजपा के कौशल कुमार मिश्रा को हराया था।

प्रमुख मुद्दे :

  • पीने के पानी की व्यवस्था लचर है।
  • गलियों में चल रहे छोटे-बड़े कारखाने प्रदूषण फैला रहे हैं।
  • इलाके में टूटी व जर्जर सड़कों की समस्या ज्यों की त्यों है।
  • जाम की समस्या आम है।
  • सड़कों पर कूड़े का अंबार लगा रहता है।
  • बिजली के खंभे पर तारों का मकड़जाल हादसों की बाट जोह रहा है।


वर्ष-------जीते (पार्टी)-----हारे (पार्टी)

  • 1993----मतीन अहमद (जेडी) -----जय किशन दासगुप्ता (भाजपा)
  • 1998---मतीन अहमद (निर्दलीय)--दाता रात(भाजपा)
  • 2003--मतीन अहमद (कांग्रेस)-- संजय कुमार जैन (भाजपा)


परिसीमन के बाद (2008 से)

  • 2008--मतीन अहमद (कांग्रेस)--सीता राम गुप्ता(भाजपा)
  • 2013-- मतीन अहमद (कांग्रेस) --कौशल कुमार मिश्रा (भाजपा)
  • 2015--मोहम्मद इशराक (आप)--संजय जैन (भाजपा)
  • 2020--अब्दुल रहमान (आप)---कौशल कुमार मिश्रा (भाजपा)

सीलमपुर विधानसभा 2024 में लोकसभा चुनाव में मतदाता

  • कुल मतदाता :- 180971
  • पुरुष : 96272
  • महिला : 84696
  • ट्रांसजेंडर : 3

(स्रोत : चुनाव आयोग)
------------
18 से 19 वर्ष के मतदाता जनवरी 2024 के आंकड़ों के मुताबिक
पुरुष : 965
महिला : 771
ट्रांसजेंडर : 0
कुल : 1736

(स्रोत : चुनाव आयोग)

80 वर्ष से अधिक के मतदाता जनवरी 2024 के आंकड़ों के मुताबिक

  • पुरुष : 1133
  • महिला : 1274
  • ट्रांसजेंडर : 0
  • कुल : 2407

दिव्यांग मतदाता जनवरी 2024 के आंकड़ों के मुताबिक

  • पुरुष : 387
  • महिला : 284
  • ट्रांसजेंडर : 0
  • कुल : 671

(स्रोत : चुनाव आयोग)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed