{"_id":"6780327cadfad9ab2f0d2523","slug":"delhi-assembly-elections-caste-religion-and-migrant-issues-entered-delhi-politics-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Elections : दिल्ली की सियासत में जाति, धर्म और प्रवासी मुद्दों की एंट्री; एक-दूसरे को घेरने में जुटे दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Elections : दिल्ली की सियासत में जाति, धर्म और प्रवासी मुद्दों की एंट्री; एक-दूसरे को घेरने में जुटे दल
Fri, 10 Jan 2025 07:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 10 Jan 2025 07:24 AM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के जाट समुदाय को आरक्षण देने का दांव चला तो भाजपा ने केजरीवाल पर पूर्वांचलियों को फर्जी कहने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
वीरेंद्र सचदेवा, अरविंद केजरीवाल
- फोटो : PTI
विस्तार
दिल्ली की सियासत में अब जाति, धर्म और प्रवासी के मुद्दे ने एंट्री मारी है। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के जाट समुदाय को आरक्षण देने का दांव चला तो भाजपा ने केजरीवाल पर पूर्वांचलियों को फर्जी कहने का आरोप लगाया। भाजपा का कहना है कि पूर्वांचलवासियों को फर्जी कहने वाले केजरीवाल के वायदे, उनके होर्डिंग्स और आचरण-नियत फर्जी हैं जो अवैध बांग्लादेशियों और रोहिंग्या को बुलाकर वोटर बनवाते हैं। इस लेकर बाकायदा भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद और पूर्वांचल से ताल्लुक रखने वाले मनोज तिवारी को मैदान में उतारा।
विज्ञापन
मनोज तिवारी ने पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट कर केजरीवाल को घेरा फिर प्रेसवार्ता में कहा कि केजरीवाल और आप की एक बार फिर नियत दिल्ली के लोगों ने देखी है। उनकी हिम्मत कैसे हुई कि वे पूर्वांचलियों को फर्जी कहें। पूर्वांचलवासी जब दिल्ली आते हैं तो मेहनत मजदूरी करते हैं और छोटा मकान लेकर सिर्फ गुजर-बसर करते हैं, लेकिन कभी अपने आत्मसम्मान के साथ समझौता नहीं करते।
विज्ञापन
शीशमहल में रहने वाले केजरीवाल तो दिल्ली के मालिक हैं, इसलिए सिग्नेचर ब्रिज से उन्हें धक्का दिलवाकर जान से मारने का प्रयास किया। उन्हें एक बार भी यह कहते हुए संकोच नहीं होता कि यूपी और बिहार के लोग फर्जी हैं, जबकि दिल्ली में 42 फीसदी वोटर पूर्वांचली हैं। केजरीवाल के बयान का जवाब 5 फरवरी को मिलेगा। केजरीवाल को न तो दिल्ली का दर्द पता है और न ही पूर्वांचलवासियों का। न तो साफ पानी दे पाए, न ही अच्छा इलाज दे पाए। यहां तक कि शिक्षा के नाम पर भी सिर्फ फर्जी वादे किए। 2019 में भी उन्होंने कहा था कि 500 रुपये टिकट लेकर आते है और पांच लाख रुपये तक का इलाज कराकर चले जाते हैं। यूपी, बिहार, झारखंड और दिल्ली की शांति पसंद करने वाले लोगों को केजरीवाल पसंद नहीं हैं।
विज्ञापन
यूपी, बिहार के लोग दिल्ली की अर्थव्यवस्था का पहिया चलाते हैं : सचदेवा
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली में बस यूपी-बिहार के लोगों से नफरत करते हैं। वे कितनी भी चतुराई कर लें, लेकिन मन की बात उनकी जुबान पर आ ही गई। उन्होंने यूपी व बिहार वालों को नकली वोटर कह ही दिया। वे हर समय पूर्वांचल के लोगों का अपमान करते हैं। उन्होंने पहले भी पूर्वांचल के लोगों को दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा व्यवस्था पर बोझ कहा है। अब फर्जी वोटर कहकर सभी हदें पार गए। सच्चाई यह है कि पूर्वांचल के लोग दिल्ली की अर्थव्यवस्था का पहिया चलाते हैं।
दिल्ली के लोग उनकी मेहनत का सम्मान करते हैं। दिल्ली वाले मेहनतकश यूपी-बिहार वालों के अपमान का केजरीवाल से बदला लेगी। पूर्वांचलवासियों का दिल्ली के विकास में काफी योगदान है और वे कभी आत्मसम्मान के साथ समझौता नहीं कर सकते हैं। यह बात केजरीवाल को समझ लेनी चाहिए। प्रेसवार्ता में भाजपा नेता संजय मयूख व प्रवीण शंकर कपूर भी मौजूद रहे।