Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Elections 2025: More than 860 cases of violation of model code of conduct registered

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 : आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के 860 से अधिक मामले दर्ज, 96,957 लीटर शराब जब्त

Fri, 31 Jan 2025 02:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 31 Jan 2025 02:02 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस के इलेक्शन सेल की ओर से जारी आंकड़ों में बताया गया है कि ये मामले आदर्श आचार संहिता लागू होने की तिथि सात जनवरी से लेकर 29 जनवरी के बीच दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
Delhi Assembly Elections 2025: More than 860 cases of violation of model code of conduct registered
चुनाव आयोग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के कथित उल्लंघन के 860 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। दिल्ली पुलिस के इलेक्शन सेल की ओर से जारी आंकड़ों में बताया गया है कि ये मामले आदर्श आचार संहिता लागू होने की तिथि सात जनवरी से लेकर 29 जनवरी के बीच दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन


इस अवधि के दौरान आबकारी अधिनियम समेत विभिन्न कानूनी प्रावधानों के तहत कुल 27,551 लोगों को गिरफ्तार किया गया। चुनाव से पहले पुलिस ने सीमा चौकियों पर सतर्कता बढ़ा दी और हथियारों, शराब और मादक पदार्थों की तस्करी समेत अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई की है। बयान के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने एमसीसी के कथित उल्लंघन के 863 मामले दर्ज किए और 415 अवैध आग्नेयास्त्र और 473 कारतूस जब्त किए हैं। शस्त्र अधिनियम के तहत 426 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने अब तक 96,957 लीटर शराब जब्त कर 1,147 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 72.8 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के 165.876 किलोग्राम मादक पदार्थ और 1,200 से अधिक प्रतिबंधित इंजेक्शन जब्त किए और 156 लोगों को गिरफ्तार किया है। कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने 9.67 करोड़ रुपये की नकदी और 37.39 किलोग्राम चांदी भी जब्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed