फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Elections 2020 New Delhi Vidhansabha seat history candidates result

Delhi Elections 2020: नई दिल्ली पर सीट पर केजरीवाल का डंका, शीला दीक्षित को हराकर चौंकाया था

Thu, 23 Jan 2020 12:18 PM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 23 Jan 2020 12:18 PM IST
विज्ञापन
Delhi Assembly Elections 2020 New Delhi Vidhansabha seat history candidates result
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: नई दिल्ली - फोटो : अमर उजाला

नई दिल्ली विधानसभा सीट वो क्षेत्र है जिसने दिल्ली को पांच मुख्यमंत्री दिए हैं। इसी बात से इस सीट की अहमियत का अंदाजा भी लगाया जा सकता है। अरविंद केजरीवाल की सीट होने के कारण इस बार भी सभी की निगाहें नई दिल्ली विधानसभा सीट पर टिकी हुई हैं। आइए देखते हैं कैसा रहा है इस सीट का इतिहास और क्या कह रहे हैं इस बार के समीकरण-

विज्ञापन


नई दिल्ली से भाजपा को पिछले पांच चुनावों से हार का सामना करना पड़ रहा है। आखिरी बार 1993 में कीर्ति आजाद ने भाजपा को यहां से जीत दिलाई थी। उसके बाद से भाजपा यहां लगातार हार रही है। 1998 में कीर्ति आजाद को यहां से हराकर कांग्रेस की शीला दीक्षित मुख्यमंत्री बनीं। वह 15 साल तक यहां से जीत कर मुख्यमंत्री रहीं। 2013 में केजरीवाल ने उन्हें हराकर पूरे देश को चौंकाया और दिल्ली की गद्दी संभाली। 2015 में भी अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली से भारी मतों से जीत हासिल की। 

विज्ञापन

इनमें होगी टक्कर

पार्टी उम्मीदवार (2020) उम्मीदवार (2015)
आप अरविंद केजरीवाल अरविंद केजरीवाल
भाजपा नुपूर शर्मा सुनील यादव
कांग्रेस  किरण वालिया रोमेश सभरवाल


इस बार यहां से केजरीवाल को टक्कर देने के लिए भाजपा ने किसी लोकप्रिय नेता की बजाय स्थानीय चेहरे पर दांव खेला है। भाजपा की ओर से सुनील यादव केजरीवाल को टक्कर देंगे, जबकि कांग्रेस ने यहां से रोमेश सभरवाल को टिकट दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछली बार भाजपा ने नुपूर शर्मा और कांग्रेस ने किरण वालिया को केजरीवाल के खिलाफ खड़ा किया था, लेकिन केजरीवाल की लोकप्रियता के सामने किसी प्रत्याशी या पार्टी का प्रभाव टिक नहीं पाया। केजरीवाल ने 2015 में नई दिल्ली से रिकॉर्ड 64.34 प्रतिशत वोट से जीत हासिल की थी।

2015 चुनाव के नतीजे

पार्टी उम्मीदवार कुल वोट
आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल 57,213
भाजपा नुपूर शर्मा 25,630 
कांग्रेस किरण वालिया 4,781

नई दिल्ली विधानसभा सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 14,3,708 है, इनमें सबसे ज्यादा 14.95 फीसदी मतदाता अनुसूचित जाति के हैं। इस बार देखना है कि क्या पांच साल के कामों के आधार पर चुनाव लड़ रहे केजरीवाल सफल हो पाते हैं, या भाजपा और कांग्रेस की रणनीति उन्हें जीत दिलाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed