फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Elections 2020 Manoj Tiwari against AAP accusing EC for vote percentage

चुनाव आयोग पर आरोपों के बाद बोले मनोज तिवारी- आप जीती तो ईवीएम ठीक, भाजपा जीती तो खराब

Mon, 10 Feb 2020 11:27 AM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 10 Feb 2020 11:27 AM IST
विज्ञापन
Delhi Assembly Elections 2020 Manoj Tiwari against AAP accusing EC for vote percentage
मनोज तिवारी - फोटो : Social Media

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतदान के 24 घंटे बाद चुनाव आयोग ने मत प्रतिशत के आंकड़े जारी किए। इस बीच जबतक आयोग की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया था, तबतक नेताओं के बीच भिड़ंत जारी रही। आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग पर किसी के साथ मिलीभगत का भी आरोप लगा दिया।

विज्ञापन


इस आरोप के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने 'आप' पर निशाना साधना शुरू कर दिया। मनोज तिवारी ने कहा कि 'आप' वाले क्यों परेशान हैं। उन्हें तो एग्जिट पोल 44 सीटें दे रहा है, फिर भी उनकी सांसें उल्टी चल रही हैं। अभी से उन्हें ईवीएम को दोष देने की बेचैनी बनी हुई है। आप ईवीएम का रोना क्यों रो रही है? 
विज्ञापन


तिवारी ने कहा कि इसका मतलब साफ है कि यदि आप जीत गई तो ईवीएम ठीक है और अगर भाजपा जीत गई तो ईवीएम खराब है। झारखंड में भाजपा नहीं जीती। हमने तो ईवीएम को दोष नहीं दिया। जब मनोज तिवारी ने यह बयान दिया, तबतक चुनाव आयोग ने आंकड़े नहीं जारी किए थे। उन्होंने तत्कालिक आंकड़ों के बारे में कहा कि ये एग्जिट पोल तीन बजे तक के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद शाम 7:30 बजे तक वोटिंग हुई है। दोपहर तीन बजे तक के एग्जिट पोल से यह पता नहीं लगाया जा सकता कि कौन जीत रहा है और कौन हार रहा है। तिवारी ने कहा कि भाजपा 48 से ज्यादा सीट के साथ सरकार बनाने जा रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में संभावित हार की आहट महसूस होते ही आम आदमी पार्टी के नेता बौखला गए हैं और इसी बौखलाहट में संभावित हार का ठीकरा चुनाव आयोग और ईवीएम पर फोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। 

भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि भारत का चुनाव आयोग एक निष्पक्ष संस्था है। आप सांसद संजय सिंह का आयोग पर संदेह निंदनीय है। आप बौखला गई है। एग्जिट पोल उन्हें जीत की संजीवनी नजर आ रही है। मुख्यमंत्री जीत के प्रति आश्वस्त रहते तो महिलाओं से भावनात्मक अपील नहीं करनी पड़ती। 


इसपर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि एक तरफ भाजपा नेता मतदान के आंकड़े दे रहे हैं। उधर, चुनाव आयोग मतदान खत्म होने के 24 घंटे के बाद तक नहीं बता पाया कि वोटिंग कितने प्रतिशत हुई। चल क्या रहा है? चुनाव आयोग से पूछा है कि क्या मतदान का फाइनल आंकड़ा भाजपा कार्यालय से मिलना है आपको?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed