{"_id":"5e3a59a0b6bf8f4e706f00d3","slug":"delhi-assembly-elections-2020-kejriwal-accuses-bjp-for-political-stunt-before-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Election 2020: केजरीवाल बोले, अगर कपिल आप से जुड़ा है तो उसे दोगुनी सजा मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Election 2020: केजरीवाल बोले, अगर कपिल आप से जुड़ा है तो उसे दोगुनी सजा मिले
Wed, 05 Feb 2020 01:30 PM IST
प्राची प्रियम
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 05 Feb 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
वायरल फोटो पर बोले केजरीवाल
- फोटो : ANI-Social Media
शाहीन बाग में गोली चलाने वाले कपिल गुर्जर की आप नेताओं के साथ वायरल हो रही फोटो को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल कर रही है। अगर कपिल का आम आदमी पार्टी के साथ कोई संबंध है तो उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। यह सब चुनाव से ठीक पहले भाजपा का पॉलिटिकल स्टंट है। गोली चलवाना हमारे बस की बात ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
केजरीवाल ने कहा कि कपिल जिस भी पार्टी का हो उसे जेल भेजा जाए। दिल्ली में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का दोषी जो भी हो, उसे जेल भेजो। आम आदमी पार्टी का है तो उसे दोगुनी सजा दो। 10 साल की सजा हो तो 20 साल की सजा दो।
विज्ञापन
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर ट्रस्ट बनाने के केंद्र सरकार एलान पर केजरीवाल ने कहा कि मैं इसे लेकर केंद्र को बधाई देता हूं, अच्छे काम का कोई समय नहीं होता है।
इसी के साथ केजरीवाल ने फिर दोहराया कि भाजपा के सीएम का चेहरा साफ नहीं है, मैं भाजपा के सीएम उम्मीदवार के साथ बहस करने को तैयार हूं।
केजरीवाल बोले- आतंकी कहे जाने पर दुख हुआ
भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा द्वारा उन्हें आतंकवादी कहे जाने को लेकर केजरीवाल ने कहा कि मुझे इस बात से बहुत दुख हुआ था। मैं आजतक अपने परिवार और बच्चों के लिए कभी कुछ नहीं किया, बल्कि खुद को देश सेवा में लगाया। आईआईटी में पढ़ने वाले मेरे सहपाठी आज विदेश चले गए हैं, लेकिन मैंने आयकर आयुक्त की नौकरी छोड़ दी।
वहीं भारतीय जनता पार्टी द्वारा एंटी-हिंदू कहे जाने पर केजरीवाल ने कहा कि मैं कहां से एंटी-हिंदू हूं? मैं हनुमान भक्त हूं। मुझसे पूछा गया था कि क्या मुझे हनुमान चालीसा आती है, इसपर मैंने हां कहा और सुना दिया। भाजपा को इसमें भी समस्या है।
केजरीवाल बोले- भाजपा के पास सिर्फ शाहीन बाग का मुद्दा
इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के पास इस चुनाव में शाहीन बाग के अलावा कोई मुद्दा नहीं है।
#WATCH Delhi CM Arvind Kejriwal: Shaheen Bagh pe sabse zyada fayda is waqt BJP ko ho rha hai. Shaheen Bagh ke alawa unke paas pure chunav mein koi narrative nahi hai #DelhiElections pic.twitter.com/BaOH1RNyVL
— ANI (@ANI) February 5, 2020
कपिल गुर्जर की तस्वीर वायरल
मालूम हो कि शाहीन बाग में गोलीबारी के आरोपी युवक कपिल गुर्जर की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा उसे सम्मानित करते हुए देखा जा सकता है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को यह तस्वीर कपिल गुर्जर के मोबाइल फोन से मिली थी। इसके बाद से ही कांग्रेस और भाजपा आप पर लगातार हमलावर हैं। विपक्षियों का आरोप है कि इस गोलीबारी में आम आदमी पार्टी का हाथ था और इसे सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया।
केजरीवाल ने कहा कि मैंने सबकुछ दिल्लीवासियों पर छोड़ दिया है। अगर आपको लगता है कि मैं वाकई आतंकवादी हूं तो आप 'कमल' का बटन दबाइएगा, और अगर आपको लगता है कि मैंने दिल्ली के लिए, देश के लिए और लोगों के लिए काम किया है, तो 'झाड़ू' का बटन दबाएं।