फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Election With the release of BJP second list rebellious voices started rising

Delhi Assembly Election: भाजपा की दूसरी सूची आने के साथ उठने लगे बगावती सुर, इन तीन सीटों पर मजा भारी घमासान

Sun, 12 Jan 2025 09:22 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 12 Jan 2025 09:22 PM IST
सार

सोशल मीडिया में भी बिष्ट के समर्थन में पोस्ट डाले जा रहे हैं। खासकर उनके समर्थन में पहाड़ के लोग उतर आए हैं। दरअसल इस सीट पर पहाड़ के वोटरों की संख्या अधिक है।

विज्ञापन
Delhi Assembly Election With the release of BJP second list rebellious voices started rising
भाजपा । - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाजपा की दूसरी सूची आने के साथ बगावती सुर उठने लगा है। पांच बार के विधायक रहे मोहन सिंह बिष्ट ने भी बगावती तेवर अख्तियार कर लिया है। हालांकि उनकी नाराजगी दूर करने के लिए उन्हें मुस्तफाबाद से चुनाव लड़ने का ऑफर भाजपा ने दिया है। बावजूद वह अपने ही क्षेत्र करावल नगर से चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं। 

विज्ञापन

पार्टी ने उनका टिकट काटकर इस सीट से कपिल मिश्रा को मैदान में उतारा है। इससे पहले मोहन सिंह बिष्ट ने कहा था कि वह करावल नगर सीट से ही निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। भाजपा सोचती है कि वे किसी को भी मैदान में उतारेंगे और वह जीत जाएगा। यह एक बड़ी गलती है। तुगलकाबाद विधानसभा के भाजपा नेता भी विरोध कर रहे हैं। यह भी दावा किया कि 17 जनवरी से पहले करावल नगर सीट से नामांकन दाखिल करेंगे। करावल नगर के मौजूदा विधायक मोहन सिंह बिष्ट का टिकट काट कर भाजपा ने कपिल मिश्रा को उतारा है। इस सीट से कपिल मिश्रा आम आदमी पार्टी की टिकट से बिष्ट को हरा चुके हैं। हालांकि भाजपा के आधिकारिक बयान में यह कहा गया कि मोहन सिंह बिष्ट भाजपा के हैं और भाजपा में ही रहेंगे। वह किसी पार्टी से या निर्दलीय चुनाव नहीं लड़ेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया में भी बिष्ट के समर्थन में पोस्ट डाले जा रहे हैं। खासकर उनके समर्थन में पहाड़ के लोग उतर आए हैं। दरअसल इस सीट पर पहाड़ के वोटरों की संख्या अधिक है। उधर, रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचकर तुगलकाबाद मंडल के कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर रहे थे कि प्रत्याशी बदलों या इस्तीफा लो। वे तुगलकाबाद क्षेत्र से रोहताश बिधूड़ी को प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध कर रहे थे। इस सीट से पिछले चुनाव में विक्रम बिधूड़ी को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया था और वह चुनाव हार गए थे। 

विज्ञापन

मंडल के भाजपा नेता उन्हें ही दोबारा प्रत्याशी बनाए जाने की मांग कर रहे थे। इसके अलावा तिमारपुर विधानसभा में भी विरोध के स्वर उठ रहे हैं। इस क्षेत्र के भाजपा नेताओं का कहना है कि लगातार हार रहे भाजपा नेता सूर्य प्रकाश खत्री को टिकट दे दिया गया है। उनका भाजपा कार्यकर्ताओं से कभी संपर्क नहीं रहता है। वह सिर्फ चुनाव के दौरान दिखाई पड़ते हैं और चुनाव हारने के बाद चले जाते हैं। पांच साल तक क्षेत्र में कभी भी सक्रिय नहीं रहते हैं। इस सीट से भाजपा नेता सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे और पार्टी ने उन्हें ही टिकट दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed