फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi assembly election: Election office allotted election mark candidates

चुनाव निर्वाचन कार्यालय ने आवंटित किए चुनाव चिह्न, किसी को मिली भिंडी तो किसी को गोभी

Tue, 28 Jan 2020 02:14 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 28 Jan 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
delhi assembly election: Election office allotted election mark candidates
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

नामांकन पत्रों की जांच के बाद चुनाव निर्वाचन कार्यालय ने आजाद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए हैं। किसी को भिंडी तो किसी को गोभी चुनाव चिह्न  मिला है। इसके अलावा उम्मीदवारों को गैस सिलिंडर, हेलीकॉप्टर, वाटर टैंक, बांसुरी, ब्रीफकेस, ब्लैक बोर्ड, बैटरी, टॉर्च, स्कूल बैग, गैस स्टोव, टाइपराइटर, ट्रैक्टर, ईट, भिंडी, फुटबॉल, बाल्टी, कंप्यूटर, ऑटो रिक्शा, कांच का गिलास, फूलों से भरी टोकरी, सीजर, हथौड़ा, सीसीटीवी कैमरा सहित अन्य निशान शामिल हैं। 

विज्ञापन


इससे पहले भी चुनाव आयोग सेब, प्रेशर कुकर, छड़ी, दूरबीन, हेलमेट, आरी चुनाव चिह्न  जारी कर चुका है। इलेक्शन सिंबल (रिजर्वेशन एंड एलॉटमेंट) ऑर्डर 1968 के पैरा 10 के तहत राष्ट्रीय जन मंच (दल) के लिए छड़ी, लोक निर्माण दल के लिए दूरबीन, अमन समाज पार्टी के लिए हेलमेट, नेशनलिस्ट तृणमूल कांग्रेस पार्टी के लिए सेब, ऑल इंडिया जनादेश पार्टी के लिए आरी और लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के लिए प्रेशर कुकर, वसुधैव कुटुंब पार्टी को द्वारका, रिठाला, किराड़ी और उत्तम नगर के लिए लेटर बॉक्स का चुनाव चिह्न  जारी किया जा चुका है। 
विज्ञापन


दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 672 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 593 व महिला उम्मीदवारों की संख्या 79 है। जबकि चुनाव आयोग के पास 1025 उम्मीदवारों ने 1528 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। बीते 24 जनवरी को नामांकन की स्क्रूटनी की जा चुकी है। आगामी 8 फरवरी को होने वाले चुनाव में 1.47 करोड़ से ज्यादा मतदाता नई सरकार का चुनाव करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed