फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Election Congress approved names of 20 candidates

Delhi Assembly Election: कांग्रेस ने जारी की 21 उम्मीदवारों की सूची, केजरीवाल के सामने होगा पूर्व CM का बेटा

Thu, 12 Dec 2024 09:38 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 12 Dec 2024 09:38 PM IST
सार

इन 21 नेताओं में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी और अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। इन नेताओं में कई पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और पूर्व पार्षद शामिल हैं, जो अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावशाली माने जाते हैं।

विज्ञापन
Delhi Assembly Election Congress approved names of 20 candidates
कांग्रेस में 20 उम्मीदवारों के नाम तय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन न होने पर कांग्रेस ने अपने दम पर चुनाव में उतरने के लिए उम्मीदवार तय करने शुरू कर दिए। इस संबंध में बृहस्पतिवार को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। इसमें 21 उम्मीदवारों के नाम तय किए गए। पार्टी ने नई दिल्ली विधानसभा सीट पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को उम्मीदवार घोषित किया है। 

विज्ञापन


बैठक में उन नेताओं के नामों को विशेष प्राथमिकता दी गई, जो अपने क्षेत्रों में मजबूत पकड़ रखते हैं। इन नामों को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के पास अंतिम मंजूरी के लिए भेजा गया। समिति ने बैठक कर इन नामों को औपचारिक रूप से घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन 21 नेताओं में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव और अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। इन नेताओं में कई पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और पूर्व पार्षद शामिल हैं, जो अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावशाली माने जाते हैं। इसके अलावा पार्टी पदाधिकारी भी इस सूची का हिस्सा हैं। यह वह नेता हैं जिनकी दावेदारी निर्विरोध मानी जा रही थी और पार्टी के भीतर किसी प्रकार का विरोध नहीं था। इतना ही नहीं, कांग्रेस ने इनको हर हाल में चुनाव लड़ाने का मन बना रखा था।

विज्ञापन

किसको कहां से मिला टिकट?
नरेला से अरुणा कुमारी
बुराड़ी से मंगेश त्यागी
आदर्श नगर से शिवांक सिंघल
बादली से देवेंद्र यादव
सुलतानपुर माजरा से जय किशन
नागलोई जट रोहित चौधरी
शालीमार बाग से प्रवीण जैन
वजीरपुर से रागिनी नायक 
सदर बाजार से अनिल भारद्वाज
चांदनी चौक से मुदित अग्रवाल 
बल्लिमारान से हारून यूसुफ
तिलक नगर से पीएस बावा
द्वारका से आदर्श शास्त्री
नई दिल्ली से संदीप दीक्षित
कस्तुरबा नगर से अभिषेक दत्त
छतरपुर से राजिंदर तंवर 
अंबेडकर नगर से जय प्रकाश
ग्रेटर कैलाश से गरवित सिंघवी
पटपड़गंज से अनिल कुमार
सीलमपुर से अब्दुल रहमान
मुस्तफाबाद से अली महंदी

गठबंधन न होने पर कांग्रेस की रणनीति
आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन न होने के बाद कांग्रेस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह अपने दम पर चुनावी मैदान में उतरेगी। उसका लक्ष्य मजबूत और लोकप्रिय उम्मीदवारों को चुनकर अधिकतम सीटों पर जीत हासिल करना है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि यह कदम कांग्रेस को दिल्ली की राजनीति में पुनः स्थापित करने में सहायक होगा। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का यह कदम पार्टी की नई रणनीति को दर्शाता है। मजबूत और लोकप्रिय नेताओं के चयन के जरिये पार्टी की यह संकेत देने की मंशा है कि वह गंभीरता से चुनावी मुकाबले में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed