फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi assembly election and comments

दिल्ली विधानसभा चुनावः यूं चलाओ न शब्दों के बाण रे

Sun, 02 Feb 2020 05:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा संतोष कुमार, नई दिल्ली
संतोष कुमार, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 02 Feb 2020 05:07 AM IST
विज्ञापन
delhi assembly election and comments
मनोज तिवारी और अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला डॉट कॉम

दिल्ली विधानसभा चुनाव में सभी दलों के दिग्गज और प्रत्याशी जीत के लिए पसीना बहा रहे हैं। चुनाव प्रचार चरम पर है। आरोप-प्रत्यारोप का भी दौर जारी है। लेकिन कुछ नेता ऐसे भी जो भाषण या बयानबाजी के दौरान शब्दों की मर्यादाओं को भूल जाते हैं। इसका अंदाजा है इसी बात से लग जाता है कि चुनाव आयोग किसी नेता पर दो दिनों तक बोलने पर प्रतिबंध लगा देता है तो कहीं मंत्री से लेकर सांसदों को स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर का रास्ता दिखा देता है। अमर उजाला ने नेताओं के ऐसे तल्खी भरे भाषणों के बीच हल्के फुलके अंदाज वाले बयानों को खंगाला तो पता चला कि बड़े बड़े नेता बड़े- बड़े आरोपों और बयानों को कितने सहज अंदाज में या तो खारिज कर देते हैं या फिर उनको राजनैतिक रंग से दूर कर देते हैं।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल
मनोज तिवारी गाना बहुत अच्छा गाते हैं। वो रिंकिया के पापा वाला गाना बहुत अच्छा है। 
मनोज तिवारी
हम रिंकी से लेकर पिंकी और ट्विंकल से लेकर मिंकी तक के चाचा और पापा की जिम्मेदारी निभाने को तैयार हैं। केजरीवाल को चिढ़ क्यों होती है।

प्रवेश वर्मा
अरविंद केजरीवाल अगर जीतकर आएं तो मादीपुर की सड़कें शाहीन बाग बन जाएंगी। दिल्ली में केजरीवाल जैसे नटवरलाल छुपे हैं, उन्हें बाहर निकालना है। कश्मीर में आतंकवादियों से लड़ें या दिल्ली में केजरीवाल से।
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल
राजनीति में आने के बाद बहुत कठिनाइयों का सामना किया ताकि लोगों का जीवन बेहतर कर सकूं। बदले में आज मुझे भारतीय जनता पार्टी आतंकवादी कह रही है, बहुत दुख होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली भाजपा
भाजपा के 200 सांसद, 70 मंत्री और 11 मुख्यमंत्री प्रचार करेंगे।
अरविंद केजरीवाल
आप लोग प्रचार के लिए दिल्ली आ रहे हैं। दिल्ली वालों ने पांच साल में खूब मेहनत से दिल्ली को संवारा है। उनकी मेहनत का अपमान मत करना। अतिथि देवो भव। आपके लिए दिल्ली दर्शन का आयोजन किया है। अक्षरधाम, लोटस मंदिर आदि का आनंद लीजिएगा।

अरविंद केजरीवाल
स्कूलों की रिपोर्ट झूठी है। बंद स्कूलों के वीडियो बना कर भाजपा ने लोगों को गुमराह किया। दिल्ली की शिक्षा क्रांति 16 लाख बच्चों, उनके अभिभावक और 65000 शिक्षकों की मेहनत से हुई है। आप रोज उनकी मेहनत का अपमान करते हैं। आप दिल्ली के लोगों से इतनी नफरत क्यों करते हैं?
मनोज तिवारी
अरविंद केजरीवाल, अमित शाह जी ने आपकी शिक्षा नीति में कमियां बताई तो आपने उसे जनता का अपमान बता दिया। आप कब से दिल्ली की जनता हो गए? ये अहंकार ही है कि आप इंदिरा इज इंडिया जैसी बात कर रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल
शरजील ने असम को देश से अलग करने की बात कही। यह बेहद गंभीर है। आप (अमित शाह) देश के गृह मंत्री हैं। आपका धर्म है कि उसे तुरंत गिरफ्तार करें। उसे ऐसा कहे दो दिन हो गए। आप उसे गिरफ्तार क्यों नहीं कर रहे? क्या मजबूरी है आपकी?
मनोज तिवारी
देशद्रोही शरजील इमाम को पुलिस ने पकड़ लिया। अरविंद केजरीवाल, अब आप केस चलाने की अनुमति देंगे या नहीं ? वो जेएनयू वाले केस में कन्हैया कुमार को भी आप ने अभी तक बचा रखा है। आज दिल्ली जानना चाहती है आप किस तरफ हो। स्पष्ट करें सीएम साहब!

अमित शाह
जरा बताएं कि कितने स्कूल बनाए। 15 लाख सीसीटीवी कैमरा लगाने की बात कही थी, और कुछ ही सीसीटीवी लगाकर जनता को बेवकूफ बना रहे हो।
अरविंद केजरीवाल
मुझे ख़ुशी है आपको कुछ सीसीटीवी कैमरे तो दिखाई दिए। कुछ दिन पहले तो आपने कहा था एक भी कैमरा नहीं लगा। थोड़ा समय निकालिए, आपको स्कूल भी दिखा देते हैं?

मनोज तिवारी
अरविंद केजरीवाल, आप अपने 5 साल की सरकार में जो भी देने का क्लेम कर सकते हैं करें। उसका कम से कम 5 गुना देगी भाजपा। सरकार में आने पर फरवरी से ही। आप सीधे बताएं कि दिल्ली की जनता को क्या दिया 5 सालों में, कुल फायदा हर परिवार को?
अरविंद केजरीवाल
हरियाणा, उत्तर प्रदेश में आप बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि सुविधाओं से प्रति परिवार कितने रुपये का फायदा पहुंचा रहे हैं?

हरदीप सिंह पुरी
अनधिकृत कॉलोनियों के किए कानून लाने के बाद आज हमने अपने 20 बहनों-भाइयों को उनके घर की रजिस्ट्री के कागजात और कन्वेंस डीड सौंप दिए। अब हमारे ये बहन-भाई अपने घर में सुख, चैन और शांति से रह सकेंगे। जब नीयत साफ हो तो यह होती है विकास की गति।

अरविंद केजरीवाल
पहले आपने कहा कॉलोनियां पक्की करेंगे। अब कह रहे हो कॉलोनियों को पक्का नहीं करेंगे। तो फिर कच्ची कॉलोनियों की पक्की रजिस्ट्री कैसे हो सकती है? खेती की जमीन पर घर की रजिस्ट्री कैसे हो सकती है? फर्जी रजिस्ट्री मत कीजिए। वोट के लिए लोगों को मत फंसाइए। कल आप ही इनकी सीलिंग करने लगोगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed