{"_id":"5e3d6cd08ebc3ee58e16c0d4","slug":"delhi-assembly-election-2020-election-commission-sent-notice-to-kejriwal-over-hindu-muslim-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Election 2020: निर्वाचन आयोग ने हिंदू-मुस्लिम वाले वीडियो पर केजरीवाल को जारी किया नोटिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Election 2020: निर्वाचन आयोग ने हिंदू-मुस्लिम वाले वीडियो पर केजरीवाल को जारी किया नोटिस
Fri, 07 Feb 2020 07:28 PM IST
Mohit Mudgal
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 07 Feb 2020 07:28 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्वाचन आयोग ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को विपक्ष को निशाना बनाने वाले उनके ‘हिंदू-मुस्लिम’ वीडियो को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से कल शाम 5 बजे तक अपना जवाब देने को कहा है। आयोग ने केजरीवाल को अपने ट्विटर अकाउंट पर अपलोड किए गए एक वीडियो पर नोटिस जारी किया था जो आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में पाया गया था।
विज्ञापन
बता दें चुनाव आयोग ने इस बार चुनावों में काफी सख्ती दिखाई है।गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है। योगी आदित्यनाथ ने करावल नगर की रैली में कहा था कि केजरीवाल शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को बिरयानी खिला रहे हैं। अब आयोग ने योगी को मामले में नोटिस जारी किया है। इससे पहले आयोग ने केजरीवाल को मोहल्ला क्लिनिक को लेकर चेताया था। इन चुनावों में आयोग ने कपिल मिश्रा, प्रवेश वर्मा और अनुराग ठाकुर पर भड़काऊ बयान देने को लेकर रोक लगाई थी।
विज्ञापन