फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi assembly election 2020 EC keeps Shaheen Bagh polling booths as sensitive

Delhi Election 2020: शाहीन बाग के 5 मतदान केंद्र संवेदनशील श्रेणी में, कड़ी सुरक्षा में होगी वोटिंग

Wed, 05 Feb 2020 06:27 PM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 05 Feb 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
delhi assembly election 2020 EC keeps Shaheen Bagh polling booths as sensitive
शाहीन बाग - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता कानून के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली निर्वाचन कार्यालय ने इस क्षेत्र में आने वाले सभी पांच मतदान केंद्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) रणबीर सिंह ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि पांच मतदान केंद्रों में करीब 40 बूथ हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मतदाताओं में विश्वास बढ़ाने के लिए सुरक्षा बल इलाके में मार्च और गश्त करेंगे। इससे पहले रविवार को चुनाव अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस के साथ बैठक कर इन इलाकों के हालात का जायजा लिया था। बैठक के बाद जब अधिकारियों से यह पूछा गया कि क्या शाहीन बाग का माहौल चुनाव कराने के अनुकूल है, तो उन्होंने कहा कि हां, चिंता की कोई बात नहीं है, हमारे अधिकारी अतिरिक्त सतर्क हैं। हम हर रोज पूरे शहर की स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले डेढ़ महीने से शाहीन बाग में नागरिकता कानून, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के कारण चुनाव अधिकारियों को भी चिंता सता रही है। चुनाव अधिकारियों की एक टीम इससे पहले भी शाहीन बाग का दौरा कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी रणबीर सिंह भी ओखला क्षेत्र में चुनाव की तैयारियों के निरीक्षण पर गए थे। उन्होंने कहा था कि इन इलाकों में मतदान करवाने में किसी तरह की दक्कत नहीं है, लेकिन इसके बाद गोलीबारी की घटना के कारण माहौल और भी ज्यादा बिगड़ गया। 


बता दें कि पिछले दिनों शाहीन बाग में अचानक कपिल गुर्जर नाम के एक युवक ने फायरिंग कर दी थी। हालांकि इस गोलीबारी में किसी को चोट नहीं आई। वहां मौजूद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए शख्स को वक्त रहते हिरासत में ले लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed