फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Election 2020: Arvind kejriwal hits out at pakistan minister fawad hussain

केजरीवाल की पाकिस्तानी मंत्री को खरी-खरी, नरेंद्र मोदी मेरे भी प्रधानमंत्री हैं 

Fri, 31 Jan 2020 04:59 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Fri, 31 Jan 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
Delhi Assembly Election 2020: Arvind kejriwal hits out at pakistan minister fawad hussain
पीएम मोदी सीएम केजरीवाल - फोटो : ट्विटर
दिल्ली विधानसभा चुनाव में पाकिस्तान की बेसिर पैर की बयानबाजी का सीएम अरविंद केजरीवाल ने करारा जवाब दिया है। पाकिस्तान के मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने की अपील की थी। लेकिन केजरीवाल ने इस मंत्री को खरी-खरी सुना दी। 
विज्ञापन


केजरीवाल ने ट्वीट किया- नरेंद्र मोदी जी भारत के प्रधानमंत्री हैं। मेरे भी प्रधानमंत्री हैं। दिल्ली का चुनाव भारत का आंतरिक मसला है और हमें आतंकवाद के सबसे बड़े प्रायोजकों का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं। पाकिस्तान जितनी कोशिश कर ले, इस देश की एकता पर प्रहार नहीं कर सकता।
विज्ञापन




कुमार विश्वास भी भड़के

वहीं, कुमार विश्वास ने भी इसे लेकर तल्ख ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- दिल्ली में मोदी के हारने से तुम्हें कैसे फ़ायदा होगा बे पाकिस्तानी पिस्सू ? बेहतर है कि अपने फेल कप्तान की सरकार को बचाने की जुगत में जुट! चल निकल चीनी पापाओं की अमरीकी ब्रीड के परजीवी लकड़बग्घे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज तिवारी का केजरीवाल पर निशाना 

वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इसे लेकर केजरीवाल को ही निशाने पर ले लिया। उन्होंने केजरीवाल और आप को टैग करते हुए लिखा- टुकड़े टुकड़े गैंग के समर्थक 

@ArvindKejriwal आप को हर बार पाकिस्तान से समर्थन मिलना एक चिंता का विषय है...दिल्ली की जनता को आप स्पष्ट करें कि क्या @AamAadmiParty पाकिस्तान के सहारे दिल्ली के चुनावी मैदान में उतरी है?



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed