{"_id":"634d3f2a1e6a9d3196375448","slug":"delhi-aqi-deteriorated-delhi-s-aqi-reached-poor-category","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi AQI: राष्ट्रीय राजधानी की हवा बिगड़ी, दिल्ली की एक्यूआई खराब श्रेणी में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi AQI: राष्ट्रीय राजधानी की हवा बिगड़ी, दिल्ली की एक्यूआई खराब श्रेणी में पहुंची
Mon, 17 Oct 2022 05:16 PM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 17 Oct 2022 05:16 PM IST
सार
राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को दिन में आईटीओ क्षेत्र का एक्यूआई खराब श्रेणी में 242 दर्ज किया गया। डॉक्टरों ने लोगों खासकर बच्चों और बुजुर्गों को एहतियात बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
दिल्ली की हवा बिगड़ने लगी है
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सर्दी की दस्तक होते ही राष्ट्रीय राजधानी की हवा की सेहत बिगड़ने लगी है। सोमवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत ज्यादा बिगड़ गया और खराब श्रेणी में पहुंच गया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को दिन में आईटीओ क्षेत्र का एक्यूआई खराब श्रेणी में 242 दर्ज किया गया। डॉक्टरों ने लोगों खासकर बच्चों और बुजुर्गों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। सुबह-शाम धुंध होने लगी है।
विज्ञापन
वायु गुणवत्ता सूचकांक को वायु की स्थिति के आधार पर विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया गया है। 0-50 एक्यूआई को अच्छी श्रेणी में माना गया है। जबकि 51 से 100 तक संतोषजनक, 101 से 200 तक मध्यम, 201 से 300 तक खराब श्रेणी में रखा गया है। 301 से 400 तक बहुत खराब, 401 से 500 तक एक्यूआई दर्ज होने पर इसे गंभीर श्रेणी में माना जाता है।
विज्ञापन