{"_id":"5fce44ed8ebc3ecf8555b042","slug":"delhi-all-three-municipal-corporation-mayors-protest-at-chief-minister-residence-to-demand-funds","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: फंड की मांग को लेकर तीनों नगर निगम के महापौर का मुख्यमंत्री आवास पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: फंड की मांग को लेकर तीनों नगर निगम के महापौर का मुख्यमंत्री आवास पर धरना
Mon, 07 Dec 2020 08:36 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 07 Dec 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे तीनों महापौर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के तीनों नगर निगमों के महापौर ने सोमवार को बकाया राशि के भुगतान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर धरना दिया। देर शाम तक तीनों महापौर का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहा।
विज्ञापन
दक्षिणी निगम की महापौर अनामिका ने कहा कि बकाया फंड की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलना चाहते थे, लेकिन मुख्यमंत्री ने मुलाकात नहीं की। उन्होंने कहा कि हम तब तक अपने हक के लिए लड़ते रहेंगे जब तक मुलाकात नहीं होगी।
विज्ञापन
वहीं, स्थायी समिति के अध्यक्ष राजदत्त गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री को मिलने के लिए पत्र लिखे, उनसे मिलने का समय मांगा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अब हमारे पास धरने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार सभी निगमों को निष्क्रिय बनाना चाहती है, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
वहीं, उत्तरी निगम के महापौर जयप्रकाश ने कहा कि दिल्ली सरकार आगामी निगम चुनाव को देखते हुए राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा फंड न जारी करने की वजह से सारे विकास कार्य रुक गए हैं। दिल्ली सरकार ने अब तक उत्तरी निगम को बीटीए का 425.06 करोड़ रुपये नहीं दिया है।
पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर निर्मल जैन ने कहा कि जब तक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नगर निगम का फंड जारी नहीं करेंगे तब तक धरना जारी रहेगा । उन्होंने बताया कि सरकार को पूर्वी निगम का 2985 करोड़ रुपये की बकाया राशि देनी है। खबर लिखे जाने तक तीनों महापौर का मुख्यमंत्री आवास पर धरना प्रदर्शन जारी रहा।