दिल्ली एयरपोर्ट: मणिपुर की लड़की से नस्लीय टिप्पणी, 'भारतीय हो, लगती नहीं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारी के खिलाफ मणिपुर की युवती ने नस्लीय टिप्पणी का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि उसके साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर अभद्र व्यवहार किया जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
मोनिका का कहना है कि इमिग्रेशन अधिकारी ने उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया उससे पूछा गया कि क्या तुम पक्की इंडियन हो, लगती तो नहीं हो।
मोनिका की बहन के मुताबिक मेरी बहन के पास इंडियन पासपोर्ट है। ऐसे में इस तरह का व्यवहार किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं है। संबंधित अधिकारियों को इस मामले को देखना चाहिए।
सुषमा स्वराज ने दिया कार्रवाई का भरोसा
मोनिका का कहना है कि मैं चाहती हूं कि वरिष्ठ अधिकारी इस मामले में जरुरी कार्रवाई करें। मैं इसके लिए विदेश मंत्रालय को लिखूंगी। वहीं इस मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मोनिका को कार्रवाई का भरोसा दिया है।
I will speak to my senior colleague Shri @rajnathsingh ji to sensitise Immigration officials at the airport./2
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) July 10, 2016
विदेश मंत्री के मुताबिक ये मामला उनके अधिकार क्षेत्र में तो नहीं आता है, हालांकि मैं अपने सीनियर नेता राजनाथ सिंह से इस मामले में बात करुंगी कि वो इस संवेदनशील मामले को देखें।
वहीं केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू का कहना है कि उन्हें इस मामले में उत्पीड़न और जातिवादी टिप्पणी के संबंध में शिकायत मिली है हमने मामले की जानकारी मांगी है। जानकारी मिलते ही मामले में कार्रवाई की जाएगी
Have received report of racism and harassment of Manipuri woman at Delhi airport’s immigration desk, we have asked for details: Kiren Rijiju
— ANI (@ANI_news) July 11, 2016
घटना के बाद मोनिका ने एयपोर्ट पर खुद के साथ हुई बदसलूकी को लेकर फेसबुक पर एक पोस्ट भी लिखी है।Action will be taken as and when details are given to us: Kiren Rijiju,MoS Home on Manipuri woman matter. pic.twitter.com/OzRZRLg1LJ
— ANI (@ANI_news) July 11, 2016
जानिए क्या हुआ था एयरपोर्ट पर
नस्लभेदी इमिग्रेशन डेस्क ने फिर मेरा पासपोर्ट देखा और कहा कि भारतीय तो नहीं लगती हो, ये हमेशा से होता है और मैं कोई ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं करती। उन्होंने आगे व्यंगात्मक मुस्कान से कहा कि पक्का इंडियन हो। मैने फिर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
लेकिन फिर उन्होंने कहा कि क्या तुम राष्ट्रीयता के बारे में जानती हो। भारत में कितने राज्य हैं। पास के काउंटर पर बैठी महिला उनके सवालों पर हंस रही थी। मैने उनसे कहा कि मुझे काफी देर हो गई है। फिर भी वो बोले नहीं नहीं बोलो बोलो...कहां से हो। मैने कहा मणिपुर से। तो बताओ मणिपुर के बॉर्डर पर कितने राज्य हैं, नाम बताओ।
मुझे गुस्सा आया और आंखे दिखाते हुए मैने कोई जवाब नहीं दिया। वो मुझे बोलने के लिए जोर देते रहे। मैने कहा कि मैं पहले ही लेट हो चुकी हूं तो उन्होंने कहा कि एयरक्राफ्ट आपको छोड़कर कहीं नहीं जा रही है। मैं बहुत डरी हुई थी और खुद को अपमानित महसूस कर रही थी।