फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Air Quality Index noted Moderate after very poor latest AQI Update

राजधानी की हवा में दिखा सुधार, बहुत खराब से सरक कर मॉडरेट में पहुंची वायु गुणवत्ता

Sun, 20 Oct 2019 10:56 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Sun, 20 Oct 2019 10:56 AM IST
विज्ञापन
Delhi Air Quality Index noted Moderate after very poor latest AQI Update
दिल्ली - फोटो : अमर उजाला

लगातार खराब और जहरीली होती राजधानी दिल्ली की हवा में रोजाना सांस लेने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान (सफर) के अनुसार रविवार सुबह दिल्ली की वायु गुणवत्ता में आश्चर्यजनक बदलाव देखा गया है। लंबे समय से बेहद खबार श्रेणी में चल रही हवा रविवार सुबह करीब आठ बजे से मॉडरेट श्रेणी में पहुंच गई। 

विज्ञापन


विभाग के अनुसार आज सुबह दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक 129 दर्ज की गई, जो मॉडरेट श्रेणी में आता है। बता दें कि 51-100 तक के वायु गुणवत्ता सूचकांक को संतोषजनक, 101-200 को मॉडरेट, 201-300 को खतरनाक की श्रेणी में रखा गया है। जबकि 300-400 तक के वायु गुणवत्ता सूचकांक को बहुत खतरनाक और 401 से 500 को बेहद हानीकारक श्रेणी में रखा गया है। 
विज्ञापन


सफर की जानकारी के मुताबिक राजधानी के पड़ोसी राज्यों में जलाई जाने वाली पराली में किसी तरह के बदलाव नहीं हुए हैं, लेकिन परिसंचरण पैटर्न में बदलावों और सड़कों में नमी के कारण दिल्ली में उनका बहुत ज्यादा असर नहीं हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक राजधानी की हवा में अगर प्रदूषण का स्तर बढ़ता है तो इसकी संभावना केवल नवंबर के पहले सप्ताह तक ही है। इसके बाद यहां के वातावरण में देश के पश्चिमी हिस्से में होने वाले मौसमी बदलावों का साकारात्मक असर पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed