फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Air Pollution in Delhi News: AQI crosses 400 in Delhi Air Quality Index before Diwali Festival

Delhi Pollution: राजधानी में बिगड़ते जा रहे हालात, दिवाली से पहले धुआं-धुआं हुई दिल्ली; 400 के पार पहुंचा AQI

Sun, 27 Oct 2024 07:46 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 27 Oct 2024 07:46 AM IST
सार

AQI in Delhi Today : दिवाली से पहले दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति गंभीर होती जा रही है। हवा की रफ्तार धीमी पड़ने की वजह से प्रदूषण में इजाफा होने लगा है। राजधानी में आज एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Air Pollution in Delhi News: AQI crosses 400 in Delhi Air Quality Index before Diwali Festival
Delhi Pollution - फोटो : एएनआई

विस्तार

इन दिनों दिल्लीवासियों की सांसों पर प्रदूषण का खतरा मंडरा रहा है। राजधानी की हवा इस कदर खराब हो चली है कि सांस लेना मुश्किल हो रहा है। दिल्ली के आनंद विहार के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार 405 दर्ज किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार इसे गंभीर श्रेणी में रखा गया है। वहीं, सीपीसीबी के अनुसार, आज सुबह अक्षरधाम मंदिर का एक्यूआई 361 दर्ज किया गया। बवाना में 392, रोहिणी 380, आईटीओ 357, द्वाराका सेक्टर-8 335, मुंडका 356 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

वहीं, शनिवार को हवा की दिशा व गति बदलने से वायु प्रदूषण के स्तर में कमी दर्ज की गई। हालांकि, लोगों ने खराब हवा में सांस ली। दिल्ली का एक्यूआई 255 दर्ज किया गया। यह शुक्रवार की तुलना में 15 सूचकांक कम है। आनंद विहार, रोहिणी, द्वारका, मुंडका और बवाना सहित 11 इलाकों में एक्यूआई 300 के पार रहा। यह बेहद खराब श्रेणी में हवा है, जबकि डीटीयू, अशोक विहार, आईटीओ समेत 20 इलाकों में हवा खराब श्रेणी में रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन


 भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, शनिवार को हवा पश्चिम से उत्तर-पूर्व दिशा से चली। इस दौरान हवा की गति 8 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। रविवार को हवा पूर्व से उत्तर-पश्चिम से पूर्व दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति छह से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेगी।

बता दें कि राजधानी में रविवार से अगले छह दिन तक लोगों को बेहद खराब हवा में सांस लेने को मजबूर होना पड़ेगा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 के पार रह सकता है। ऐसे में लोगों को वायु प्रदूषण और परेशान करेगा।


सुबह व शाम गुलाबी ठंड का होने लगा अहसास
दिल्ली में दिन के समय लोगों को गर्मी परेशान कर रही है। वहीं, सुबह व शाम गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक के साथ 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक के साथ 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा। रिज में सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed